{"vars":{"id": "123258:4912"}}

अंबाला: राहुल गांधी की नागरिकता जांच पर अनिल विज का प्रहार, विपक्ष को घेरा

राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता पर FIR के आदेश के बाद अनिल विज ने साधा निशाना। महिला आरक्षण बिल गिरने को बताया विपक्ष की साजिश। दुष्यंत चौटाला मामले पर भी दी प्रतिक्रिया।

 

अंबाला : इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस नेता Rahul Gandhi एक बार फिर चर्चा में हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ दोहरी नागरिकता के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

इसी मुद्दे पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Anil Vij ने प्रतिक्रिया दी है। अनिल विज ने कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट रूप से आदेश दिए हैं कि राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता के मामले में जांच की जाए, विज ने कहा कि ये आरोप सामने आए है कि राहुल गांधी ने लंदन में नागरिकता ली हुई है, और अब इस पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कोर्ट ने केवल जांच के आदेश दिए हैं, जिसके बाद ही कोई ठोस निष्कर्ष निकल पाएगा।
 

वीओ: कल लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोटो से गिर गया जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के पुरुष महिलाओं की शक्ति से घबरा गए, और घबरा कर बिल को गिरवा दिया जबकि ये बिल सभी महिलाओं के पक्ष में था महिलाओं को हक देने का बिल था डिलीमिटेशन का बिल था क्योंकि लोकसभा की सीट 1976 में जितनी सीटें थी आज भी उतनी ही है जबकि तब और आज में पॉपुलेशन में काफी अंतर है उन्होंने बताया कि 172 सीटे तो ऐसी है जिनकी जनसंख्या 20 लाख से ज्यादा है ये एक प्रतिनिधि के लिए सबके ग्रीवेंस को सुनना मुमकिन नहीं है इन सबको बराबर करना बहुत आवश्यक था लेकिन विपक्ष ने जनहित के काम को इकट्ठे होकर इसको गिरवा दिया। 


कल पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोक कर उनके साथ बदतमीजी के आरोप लगे है जिसे लेकर मंत्री अनिल विज बोले कि ये बहुत गलत बात है कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना सरकार का महत्व है, लेकिन सबके मान सम्मान रखना भी जरूरी है।