{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Mahendragarh News 2026: भिवानी में दिग्विजय चौटाला ने लगाए गंभीर आरोप: खरखौदा में गुजरात के उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव जमीन देने का दावा

भिवानी में जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने खरखौदा जमीन आवंटन व निवेश दावों पर सरकार को घेरा; 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में जन-जन अधिकार रैली का दिया न्योता।
 

भिवानी: जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि खरखौदा में गुजरात के उद्योगपतियों को कीमती जमीन कौड़ियों के भाव दी गई। उन्होंने बुधवार को बवानीखेड़ा हलके के दर्जनों गांवों का दौरा कर 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ के PG कॉलेज खेल मैदान में होने वाली जन-जन अधिकार रैली का निमंत्रण दिया।

🏭 विदेशी दौरों और निवेश के दावों पर उठाए सवाल

दिग्विजय ने मुख्यमंत्री के विदेश दौरों और विदेशी निवेश के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बताए कि हरियाणा में कितने नए कारखाने, फैक्ट्रियां और उद्योग स्थापित हुए हैं। एक तरफ रोजगार और निवेश के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खरखौदा में कीमती जमीन गुजरात के उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव देने के आरोप सामने आ रहे हैं।

🚩 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में रैली; कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अहीरवाल की धरती से युवाओं और खिलाड़ियों के न्याय की लड़ाई का बिगुल बजाया जाएगा। अहीरवाल वीरों और संघर्ष करने वालों की धरती है। इसी क्षेत्र से चौधरी देवीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पानी और न्याय के लिए संघर्ष शुरू किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।