{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhupinder Hooda Target BJP & Abhay Chautala: अभय चौटाला पर करेंगे केस, HKRN को हुड्डा ने बताया धोखा

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने इनेलो नेता अभय चौटाला पर क्रिमिनल केस दर्ज कराने की बात कही। साथ ही HKRN को युवाओं के साथ धोखा बताया।
 

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के कई मुद्दों को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने इनेलो नेता अभय चौटाला पर क्रिमनल केस करने की भी बात कही.

अभय चौटाला पर क्रिमिनल केस करेंगे भूपेंद्र हुड्डा: अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा पर बीजेपी के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि भूपेंद्र हुड्डा अपने केसों के चलते अमित शाह के साथ मिलकर बीजेपी के लिए काम करते हैं. इस पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि "मैंने वकीलों से बात की है, इस मामले में उनके खिलाफ क्रिमिनल और सिविल केस भी करूंगा."

HKRN धोखा है-हुड्डा: भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि "HKRN को लेकर हमने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था. लोगों में इस मामले को लेकर उत्साह था. HKRN धोखा है, जबकि इनको रेगुलर करने की बात सरकार करती है. एक को 20 हजार दे रहे हैं, जबकि रेगुलर कर्मचारी को उसी काम के 80 हजार मिलते हैं. ये लोगों के साथ धोखा है. रेगुलर कि चार लाख पोस्ट हैं. HKRN से वो अब दो ढाई लाख हो गई. इसको रेगुलर होना चाहिए. नौकरी रेगुलर मिलनी चाहिए. HKRN के कर्मचारियों का स्टेटस भी साफ नहीं है. ये सिर्फ दिहाड़ीदार बना दिए. हमें वेजेस वाले नहीं रेगुलर कर्मचारियों की जरूरत है. ना ये बेरोजगार है. ना तनख़ाह दे रहे हैं. हम राज्यपाल को HKRN पर जल्द रिप्रेजेंटेशन देंगे. HKRN के कर्मचारियों को पांच साल बाद पक्का करने की बात सरकार ने की थी, लेकिन पांच साल बाद उनको नौकरी से हटा रहे हैं. जॉब सिक्योरिटी केवल एक धोखा है."

एक नजर में देखें भूपेंद्र हुड्डा की पीसी की प्रमुख बातें

  • एक लाख 16 हजार से ज्यादा पोस्ट टीचर की है, लेकिन उनमें हजारों पोस्ट खाली है, स्कूलों में टीचरों की कमी है.
  • बारिश से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन ये सब समय रहते जमीन पर काम नहीं किया गया.
  • सफाई कर्मचारियों के साथ हम खड़े हैं, वे जगह जगह कूड़े के ढेर ना लगाएं, हम उनसे गुजारिश करते हैं. हम उनकी लड़ाई में उनके साथ हैं.
  • प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर किए गए बदलावों को सरकार को वापस लेना चाहिए.
  • बिजली की व्यवस्था भी बेहाल है, लोगों पर सरचार्ज का वजन डाल रहे हैं.
  • अशोक अरोड़ा की कमेटी भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी. जिसमें सभी घोटालों की डिटेल होगी.
  • जातीय जनगणना करने की बात सरकार ने की है, लेकिन उसमें OBC का कॉलम ही नहीं है. जो मुख्य जाति की सब कास्ट जाति के लिए कॉलम नहीं बना है.
  • वंदेमातरम विवाद पर भूपेंद्र कहा ने कहा कि क्या हम इनसे देश भक्ति का सर्टिफिकेट लेंगे.
  • कानून व्यवस्था, आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, हरियाणा सबसे ज्यादा असुरक्षित प्रदेश बन गया है. इन सभी क्षेत्रों में हमारी हालत खराब है इसलिए हमें फुल टाइम सीएम चाहिए. राज्य में निवेश नहीं आ रहा. कोई भी बड़ा काम इस सरकार ने नहीं किया.
  • विधायक दल की बैठक कॉन्लेकर कहा कि हम सभी मुद्दों पर बात करेंगे.
  • कांग्रेस नेता सज्जन कुमार कि मौत पर कहा वे मेरे दोस्त थे, हम शाम को बेठक में दो मिनट का मौन रखेंगे. आज ही उनकी बेल की तारीख थी. वे बहुत अच्छे नेता थे.
  • आज राजीव गांधी की जयंती है वे महान व्यक्ति थे, मुझे वे राजनीति में लाए. वे देश के कामयाब प्रधानमंत्री थे.
  • सीएम कहते हैं हमारे पास सवाल करने के अलावा कोई काम नहीं, वे 12 साल से सरकार में हैं. उनको जवाब देना चाहिए. जवाब देना चाहिए कि प्रदेश के विकास के लिए क्या किया?
  • खेल मंत्री के कल दिए बयान पर कहा, कॉमनवेथ को लेकर सरकार अपना क्लेम रखे, हरियाणा के खिलाड़ी सबसे ज्यादा मेडल लाते हैं। हरियाणा भी भारत का हिस्सा है इसलिए तो हम को होस्ट बनाने की मांग कर रहे हैं।
  • कोई अच्छा काम करेगा तो हम उसको अच्छा ही बताएंगे, लेकिन सरकार कोई अच्छा काम करें तो सही।