हरियाणा निकाय चुनाव: BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, राजीव जैन और अक्षिता सैनी को टिकट
हरियाणा बीजेपी ने मेयर और नगर निकाय प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। सोनीपत से राजीव जैन, अंबाला से अक्षिता सैनी और पंचकूला से श्यामलाल बसंल मैदान में। देखें पूरी लिस्ट।
हरियाणा : हरियाणा बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर पालिका-परिषद व पार्षद प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सांपला में प्रवीन कोच, रेवाड़ी में विनीता और धारूहेड़ा में अजय जांगड़ा का मौका मिला है। वहीं बीजेपी ने बीते दिन बुधवार को तीन नगर निगम प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। पंचकूला में श्यामलाल बसंल, सोनीपत से राजीव जैन और अंबाला में अक्षिता सैनी को मैदान में उतारा है। बीजेपी द्वारा जारी पालिका-परिषद प्रत्याशियों की लिस्ट यहां देखें---
पंचकूला नगर निगम
सांपला नगर पालिका
रेवाड़ी नगर परिषद्
अंबाला नगर निगम
सोनीपत नगर निगम