{"vars":{"id": "123258:4912"}}

दिल्ली में हुड्डा की बड़ी बैठक: हरियाणा कांग्रेस के 30 विधायक जुटे, विनेश फोगाट नदारद

दिल्ली के हरियाणा भवन में हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायकों की बैठक। राज्यसभा चुनाव के बाद की रणनीति पर मंथन। विनेश फोगाट और पूजा चौधरी नहीं पहुंचीं।

 

दिल्ली : हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शुरू हो गई है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत हरियाणा कांग्रेस के 30 विधायक मौजूद हैं। साथ ही बता दें कि पूजा चौधरी और विनेश फोगाट बैठक में  नहीं पहुंची हैं।

बैठक में हाल ही में निर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बोध भी शामिल हुए हैं। यह बैठक राज्यसभा चुनाव के बाद की राजनीतिक स्थिति और पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को इस बैठक में नहीं बुलाया गया । इस फैसले को पार्टी अनुशासन से जोड़कर देखा जा रहा है।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, विधायकों के बीच समन्वय बढ़ाने और भविष्य की राजनीतिक रणनीति तय करने पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही, पार्टी नेतृत्व आने वाले समय में सख्त संदेश देने की तैयारी में भी नजर आ रहा है।