{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Rajya Sabha Election: हरियाणा कांग्रेस के विधायकों की हिमाचल में 'बाड़ेबंदी'; 30 लाख में हुई कुफरी-चायल के लग्जरी होटलों में खातिरदारी

हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026 में क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश शिफ्ट किया। कुफरी और चायल के आलीशान होटलों में विधायकों के ठहरने और शाही खानपान पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए। जानें 'बाड़ेबंदी' का पूरा ब्यौरा।

 

राज्यसभा चुनाव के बीच हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल लाकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस दौरान कुफरी, गलू और चायल के आलीशान होटलों में उनके ठहरने और खानपान की विशेष व्यवस्था की गई।
 

राज्यसभा चुनाव के बीच हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल लाकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस दौरान कुफरी, गलू और चायल के आलीशान होटलों में उनके ठहरने और खानपान की विशेष व्यवस्था की गई। विधायकों के साथ सांसद, प्रदेश प्रभारी, पार्टी अध्यक्ष, सहयोगी स्टाफ और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे, जिससे कुल संख्या करीब 60 लोगों तक पहुंच गई। 


सूत्रों के अनुसार विधायकों का ठहराव और भोजन मुख्य रूप से रेडिसन कुफरी और ट्विन टावर गलू में रखा गया। वहीं शनिवार को दोपहर का भोजन आईटीसी तवलीन होटल, चायल में तथा रविवार को दोपहर का भोजन वाइल्ड फ्लावर हॉल में आयोजित किया गया। विधायकों, सांसदों, पार्टी प्रभारी और अन्य वीआईपी लोगों और उनके स्टाफ के ठहरने और खाने-पीने पर करीब 30 लाख रुपए खर्च हुए हैं।