{"vars":{"id": "123258:4912"}}

कांग्रेस से सस्पेंड विधायक जरनैल सिंह का छलका दर्द: बोले- हुड्डा से वफादारी का ये सिला मिला

राज्यसभा क्रॉस वोटिंग मामले में सस्पेंड रतिया विधायक जरनैल सिंह ने कांग्रेस हाईकमान के फैसले को एकतरफा बताया। कहा- रतिया में कांग्रेस को मैंने जिंदा किया, अब जनता करेगी फैसला।

 

फतेहाबाद : कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड किए गए रतिया के विधायक जरनैल सिंह मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि रतिया में कांग्रेस को मैंने अपनी मेहनत से खड़ा किया है। कांग्रेस हाईकमान के द्वारा एक तरफा कार्रवाई की गई है। हाई कमान से मिलकर अपना पक्ष रखूंगा। भूपेंद्र हुड्डा से 20 साल की वफादारी का मुझे यह सिला मिला है। आगामी निर्णय वोटरों से बातचीत करके लूंगा।

बता दें कि वीरवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया। इसमें रतिया के विधायक जनरल सिंह का भी नाम शामिल है। इसके बाद जरनैल सिंह मीडिया के सामने आए। जरनैल सिंह ने कहा कि मुझे मीडिया के मार्फत ही यह पता चला है कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे सस्पेंड कर दिया है, यह पार्टी हाइकमान के द्वारा एक तरफा फैसला लिया गया है।

वहीं जरनैल सिंह ने कहा कि रतिया में कांग्रेस पार्टी कभी नहीं जीती थी। रतिया में कांग्रेस को जिंदा करने वाला जनरल सिंह है। जरनैल सिंह ने कहा कि वह अपने वोटरों से सलाह करके फैसला लेंगे। वह कांग्रेस हाई कमान के सामने भी अपना पक्ष रखेंगे।