{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Cabinet Minister Anil Vij: राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच मानवीय संवेदनाएं, मंत्री अनिल विज के इस व्यवहार की पत्रकारिता जगत में तारीफ

हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज पंचकूला में अस्वस्थ वरिष्ठ पत्रकार मनबीर सैनी के निवास पहुंचे। स्वास्थ्य का जाना हाल, मीडिया एसोसिएशन ने की सराहना।

 

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर मीडिया जगत और पत्रकारों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और आत्मीयता का परिचय दिया है। पंचकूला में अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ पत्रकार मनबीर सैनी के निवास पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अनिल विज का यह कदम पत्रकारिता जगत के प्रति उनके सम्मान और व्यक्तिगत संबंधों को प्राथमिकता देने वाली कार्यशैली को दर्शाता है। अनिल विज न केवल एक वरिष्ठ राजनेता हैं, बल्कि ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं जो परिचितों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं।

👏 मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन ने की सराहना: अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी बोले—अनिल विज का व्यवहार उदार हृदयता और सम्मान का प्रतीक

मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने मंत्री अनिल विज की इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनकी उदार हृदयता और पत्रकारों के प्रति आत्मीय दृष्टिकोण का परिचायक बताया। धरणी ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और कठिन परिस्थितियों में दायित्वों का निर्वहन करते हैं। ऐसे समय में किसी वरिष्ठ मंत्री का खुद घर पहुंचकर हाल-चाल पूछना और परिवार को संबल देना आपसी विश्वास और सम्मान को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यस्तताओं के बावजूद मानवीय रिश्तों और सरोकारों को महत्व देना ही अनिल विज के व्यक्तित्व को विशेष बनाता है।