Haryana Municipal Election 2026: हरियाणा नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मई को वोटिंग
हरियाणा चुनाव आयोग ने सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम चुनाव का शेड्यूल जारी किया। 10 मई को मतदान और 13 मई को आएंगे नतीजे। नामांकन 21 अप्रैल से शुरू।
Apr 13, 2026, 12:17 IST
हरियाणा : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर हरियाणा चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कान्फ्रेंस शेडयूल जारी कर दिया है। हरियाणा चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सोनीपत-पंचकूल और अंबाला नगर निगम में 10 मई को वोटिंग होगी और 13 को रिजल्ट आएगा। चुनाव का समय 8 से 6 बजे होगा।
जानें क्या रहेगा शेड्यूल
- नामांकन नोटिस-15 अप्रैल
- नामांकन 21 से 25 अप्रैल तक
- नामांकन पत्रों की जांच- 27 अप्रैल
- नाम वापसी- 28 अप्रैल उसी दिन चुनाव चिन्ह मिलेंगे
- वोटिंग-10 मई
- दोबारा मतदान-12 मई
- मतगणना-13 मई को होगी
वहीं पंचायती राज संस्थाओं की गिनती वोटिंग के दिन ही होगी।