Haryana Rajya Sabha Election 2026: भाजपा से संजय भाटिया और कांग्रेस से कर्मवीर सिंह बौद्ध ने भरा नामांकन; जानें दोनों पार्टियों के सियासी समीकरण
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर जारी! भाजपा के संजय भाटिया ने CM नायब सैनी की मौजूदगी में पर्चा भरा, तो कांग्रेस ने चौंकाते हुए कर्मवीर सिंह बौद्ध को मैदान में उतारा है। जानें क्यों भाजपा ने पंजाबी कार्ड खेला और कांग्रेस ने दलित चेहरे पर भरोसा जताया।
हरियाणा : हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी कैंडिडेट संजय भाटिया ने अपना नामांकन भर दिया है। उनके साथ सीएम नायब सैनी भी रहे। उधर कांग्रेस ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। वे भी टीम के साथ विधानसभा भवन पहुंच चुके है।
पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले संजय भाटिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर भाजपा एक तीर से कई निशाने साध रही है। अगले साल की शुरुआत में ही पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पंजाबी व्यक्ति को राज्यसभा भेजकर भारतीय जनता पार्टी पंजाबियों को बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रही है। संघ और संगठन से लंबे समय से जुड़ाव और मनोहर लाल के नजदीक होने का भी संजय भाटिया को लाभ मिला है।
वहीं राज्यसभा सीट के कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध ने राहुल व सोनिया का आभार जताया। कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि उन जैसे साधारण कार्यकर्ता को टिकट दें। राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। बौद्ध ने मीडिया का भी आभार व्यक्त किया। उनसे फोन पर बातचीत हुई। कर्मवीर हरियाणा सचिवालय में ADO के पद पर व होम विभाग में अंडर सैक्ट्री भी रहे हैं।