{"vars":{"id": "123258:4912"}}

पंचकूला मेयर चुनाव: कांग्रेस ने सुधा भारद्वाज को बनाया उम्मीदवार, MLA चंद्रमोहन का मिला साथ

पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने सुधा भारद्वाज को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया। पूर्व महिला विंग अध्यक्ष सुधा को मिला विधायक चंद्रमोहन का समर्थन।

 

पंचकूला : हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पंचकूला मेयर पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पंचकूला से कांग्रेस की महिला विंग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को प्रत्याशी घोषित किया गया। सुधा भारद्वाज कांग्रेस नेता संजीव भारद्वाज की पत्नी हैं, जो फिलहाल प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी हैं।
 



बताया जा रहा है कि पंचकूला में पार्टी के पास मुख्य तौर 2 ही नाम थे। कांग्रेस में पंजाबी समुदाय की ओर से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रावल तथा ब्राह्मण समुदाय से सुधा भारद्वाज टिकट मांग रहे थे। सुधा को कांग्रेस MLA चंद्रमोहन का साथ मिल गया, जिससे उनकी राह आसान हो गई।