{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sirsa Garbage Sewerage Updates: गंदगी, ठप सीवरेज व नहरों में पानी न होने का उठाया मुद्दा, समाधान न होने का आरोप

सिरसा की मांगों को लेकर कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने खून से सीएम नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा। सीएम ने सिरसा आकर बात करने की कही बात।
 

सिरसा: सिरसा विधानसभा की मांगों को सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया पिछले काफी समय से जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के सामने रख रहे हैं। गोकुल सेतिया ने वीडियो जारी कर कहा था कि सिरसा में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। पानी और सीवरेज की व्यवस्था ठप है। कहीं सफाई नहीं हो रही और नहरों में पानी नहीं है। ऑटो मार्केट का भी बुरा हाल है।

🚔 खून से लिखा पत्र, पुलिस ने घेरने का लगाया आरोप

मीडिया से बातचीत करते हुए सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि सिरसा विधानसभा में काफी मांगों को लेकर कई बार जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के समक्ष रख चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज अपने खून से CM नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है और यह पत्र सिरसा के विकास कार्यों के लिए लिखा गया है। उन्होंने कहा कि इस पत्र को वो CM नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर सौंपना चाहते हैं, लेकिन पुलिस ने उनको घेर लिया है और पुलिस CM से मुलाकात नहीं करने दे रही है।

🗣️ कालांवाली मैराथन के बाद सीएम सैनी की प्रतिक्रिया

विधायक का काम सरकार के संज्ञान में मामला लाना है। अपनी तरफ से मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कालांवाली में मैराथन प्रोग्राम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने सेतिया के खून से लेटर लिखने के सवाल पर कहा कि सिरसा आकर बात करेंगे।