16 जुलाई राशिफल: इन 5 राशियों के लिए गुरु-गजकेसरी योग लाएगा सौभाग्य
16 जुलाई को गजकेसरी और हंस राजयोग का शुभ संयोग। मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार? पढ़ें आज का सटीक राशिफल और उपाय।
राशिफल 16 जुलाई की बात करें तो कल का दिन मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातको के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर कर्क से सिंह राशि में होगा। और इस गोचर में चंद्रमा कल आश्लेषा उपरांत मघा नक्षत्र से संचार करेंगे। साथ ही कल चंद्रमा दिन भर गजकेसरी योग बनाएंगे और शाम में चंद्रमा के साथ मिलकर कलानिधि योग बनाएंगे। साथ ही कल गुरुवार को गुरु हंस राजयोग भी निर्मित करेंगे। ऐसे में कल का दिन किन-किन मामलों में भाग्यशाली रहेगा, देखें अपना कल का राशिफल और साथ ही जानें कल गुरुवार के उपाय भी।
मेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र में लाभ और प्रोत्साहन पाएंगे
मेष राशि के जातको के लिए कल 16 जुलाई गुरुवार का दिन सुखद रहने वाला है। आपकी साढ़ेसाती चल रही है लेकिन ग्रहों के सुंदर योग की वजह से आपको राहत मिलने वाली है। परिश्रम अधिक हो सकता है लेकिन परिणाम आपको आनंदित करने वाला होगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। मित्रों से सहयोग पाएंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय : आपको आज किसी मंदिर में भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीप दिखाना चाहिए।
मिथुन राशि के जातको का मनोरथ पूरा हो सकता है
मिथुन राशि के जातको के लिए कल यानी 16 जुलाई का दिन सरकारी क्षेत्र में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में भी कल का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपने पूर्व में कुछ निवेश किया है तो उसका लाभ भी आपको प्राप्त होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आप शिक्षा और प्रतियोगिता में भी कल सफलता पाएंगे। आपका कोई मनोरथ पूरा होने से आपका मन प्रसन्न होगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। प्रेम संबंध के लिहाज से भी कल का दिन मिथुन राशि के लिए अनुकूल रहेगा, आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे।
उपाय : भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं।
कर्क राशि को परिश्रम से भाग्य का साथ मिलेगा
कर्क राशि के जातको के लिए कल 16 जुलाई का दिन शुभ रहने वाला है। बुद्धि और कला से कल आप कठिन कार्य को भी आप पूरा कर पाएंगे। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा, और आपको सहकर्मियों एवं सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। राशि में मौजूद चंद्रमा और गुरु के प्रभाव से आपको उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जो लोग विदेश से जुड़ा हुआ काम करते हैं उनके लिए भी कल का दिन अनुकूल रहने वाला है। लेकिन भाग्य भाव में शनि के होने से आपको थोड़ी परिश्रम अधिक करनी होगी। पूर्व में किया गया काम भी आपको लाभ दे सकता है।
उपाय : पंचाक्षरी मंत्र से शिवजी का ध्यान करते हुए जप करें।
कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है
कन्या राशि के जातको के लिए कल 16 जुलाई का दिन करियर में नए अवसर प्रदान करने वाला रहेगा। आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में चंद्रमा के होने से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको शिक्षकों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। आपको कहीं से कोई उपहार की भी प्राप्ति होगी। धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का आपको अवसर मिल सकता है। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। जो लोग पैतृक कर्म से जुड़े हैं उनके लिए भी भाग्य लाभ का संयोग बना रहा है।
उपाय : आपको उपाय के तौर पर श्रीगणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि के लोगों को भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा
मकर राशि के जातको के लिए कल गुरुवार का दिन शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी में कोई ऐसा काम मिल सकता है जो आपको पसंद होगा। पिता की ओर से आपको सहयोग मिलेगा और आप पैतृक पक्ष से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कोई नया काम और योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं। शिक्षा के मामले में आपको कामयाबी मिलेगी। आप शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ होगा। सुख साधनों पर शाम के समय आप धन भी खर्च कर सकते हैं। यात्रा का प्रसंग भी बन सकता है।
उपाय : आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।