{"vars":{"id": "123258:4912"}}

आज का राशिफल: 3 जून 2026 को इन राशियों का चमकेगा भाग्य; जानें मेष से मीन

3 जून 2026 का राशिफल: बृहस्पति की उच्च स्थिति और चंद्र-पूर्वाषाढा संयोग से कैसा रहेगा आपका दिन? एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानें करियर, धन और सेहत का हाल।

 

आज का दिन अधिकतर राशियों के लिए करियर और बुद्धि के मोर्चे पर जबरदस्त है। बृहस्पतिदेव की उच्च स्थिति और पूर्वाषाढा में चंद्रदेव का संयोग भाग्य को सक्रिय कर रहा है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है ; जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। रिश्तों में खुलकर की गई बातें आज बहुत असर करेंगी। मेष, सिंह और धनु जैसी अग्नि तत्व की राशियों के लिए आज करियर और क्रिएटिविटी में शिखर का दिन है।

वृषभ, कन्या और मकर जैसी पृथ्वी तत्व की राशियां बौद्धिक बढ़त और अनुशासन से सफलता पाएंगी। मिथुन, तुला और कुंभ जैसी वायु तत्व की राशियों को नेटवर्किंग और संवाद में जबरदस्त फायदा मिलेगा। वहीं कर्क, वृश्चिक और मीन जैसी जल तत्व की राशियों के लिए आज गहरे बदलाव और छुपे हुए शुभ योग सामने आएंगे। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं चंद्र और लग्न के हिसाब से कैसा रहेगा (3 June 2026 Ka Rashifal) आपका आज का दिन।

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आपका कॉन्फिडेंस और दिमाग की एनालिटिकल पावर दोनों पीक पर रहेंगे। जो भी मुश्किल प्रॉब्लम हो, उसे सुलझाने की धार आपकी बातचीत और सोच में साफ दिखेगी।
नेगेटिव: जल्दबाजी और जिद से बचते रहिए। ज्यादा उत्साह में आकर बिना सोचे कोई बड़ा वादा न करें । बाद में पछताना पड़ सकता है।
करियर: मंगलदेव लग्न में दिग्बली हैं, आत्मविश्वास और एनर्जी का स्तर शिखर पर रहेगा। रुके हुए काम आज गति पकड़ेंगे और रिजल्ट ओरिएंटेड एप्रोच से हर टास्क पूरा होगा।
फाइनेंस: सूर्यदेव दूसरे भाव में शत्रु राशि में हैं, इसलिए पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है। रिस्की इन्वेस्टमेंट से आज दूरी बनाए रखना ही समझदारी है।
हेल्थ: एनर्जी लेवल हाई रहेगा लेकिन शनिदेव बारहवें भाव से नींद और आराम का ध्यान रखने की याद दिला रहे हैं । उन्हें नजरअंदाज मत करिए।
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: लाल
उपाय: बुधदेव को हरे रंग का फूल अर्पित करें और "ॐ बुधाय नमः" के साथ "ॐ अंगारकाय नमः" मंत्र का जप करें।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पॉजिटिव: लग्नेश शुक्रदेव आज दूसरे भाव में बुधदेव के साथ मित्र राशि मिथुन में हैं। धन, परिवार और वाणी । तीनों मोर्चों पर दिन बेहद अनुकूल है। क्लाइंट डीलिंग और नेगोशिएशन में आज आप ज्यादा सटीक और असरदार रहेंगे।
नेगेटिव: आठवें भाव में चंद्रदेव हैं । कल की गहरी बेचैनी से माहौल बेहतर है, लेकिन अचानक के उतार-चढ़ाव से थोड़ा सतर्क रहें। घर के माहौल में केतु की वजह से थोड़ी रेस्टलेसनेस हो सकती है।
करियर: बुधदेव के आर्द्रा नक्षत्र में आने से फाइनेंशियल कम्युनिकेशन में क्लैरिटी आएगी। राहु दसवें भाव में होने से से करियर में ,खासकर डिजिटल या लीक से हटकर किसी फील्ड मेंकोई अप्रत्याशित और नया मौका मिल सकता है ।
फाइनेंस: शनिदेव ग्यारहवें भाव से लाभ की दिशा में धीमी लेकिन पक्की प्रगति दे रहे हैं। बृहस्पतिदेव तीसरे भाव में उच्च राशि में आकर आने वाले महीने साहस और संचार में बेहद शुभ करने वाले हैं।
हेल्थ: मंगलदेव बारहवें भाव में होने से शारीरिक एनर्जी ज्यादा खर्च होती है । जरूरत से ज्यादा भागदौड़ से बचें और खुद को पर्याप्त आराम दें।
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: सफेद
उपाय: शुक्रदेव को सफेद फूल अर्पित करें और "ॐ शुक्राय नमः" मंत्र का 108 बार जप करें।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव: लग्नेश बुधदेव आज आर्द्रा नक्षत्र में हैं । एक गजब की एनालिटिकल पावर मिली है। जो भी प्रॉब्लम सुलझाने बैठेंगे, उसमें आपकी बुद्धिमानी बेहतरीन रहेगी । शुक्रदेव भी लग्न में साथ हैं । व्यक्तित्व में स्वाभाविक चार्म रहेगा।
नेगेटिव: बारहवें भाव में सूर्यदेव शत्रु राशि में हैं, थोड़ी एनर्जी ड्रेन हो सकती है। बिजी शेड्यूल के बीच खुद को जरूरत से ज्यादा मत थकाइए।
करियर: शनिदेव दसवें भाव में मेहनत का फल दे रहे हैं ।लगातार काम करते रहे । मंगलदेव ग्यारहवें भाव में अपनी राशि में होने से आर्थिक लाभ के रास्ते खुले हैं।
फाइनेंस: बृहस्पतिदेव दूसरे भाव में उच्च राशि में स्थिर होकर धन और परिवार के मोर्चे पर आने वाले महीने बेहतरी की ओर ले जाएंगे। फिजूलखर्ची से बचें।
हेल्थ: एनर्जी और चार्म बढ़िया रहेगा, लेकिन अंदर से फिट रहने के लिए थोड़ा आराम भी जरूरी है। आंखों और दिमाग को स्क्रीन से ब्रेक दें।
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: हरा
उपाय: "ॐ बुधाय नमः" मंत्र का 108 बार जप करें और हरी सब्जी या मूंग का दान करें।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव: योगकारक मंगलदेव दसवें भाव में अपनी राशि मेष में दिग्बली हैं। आज जो भी कदम उठाएंगे वो याद रखा जाएगा । रिजल्ट ओरिएंटेड एप्रोच से हर टास्क पूरा होगा और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे।
नेगेटिव: राहु आठवें भाव से किसी अचानक के बदलाव का संकेत दे रहे हैं। परिवार में केतु दूसरे भाव से थोड़ी उलझन दे सकते हैं । शांत रहें और जल्दबाजी में रिएक्ट न करें।
करियर: करियर के लिहाज से आज सबसे ताकतवर दिन है। बारहवें भाव में बुधदेव आर्द्रा में हैं । पर्दे के पीछे कोई कॉम्प्लेक्स मामला आज सुलझेगा, बैकग्राउंड प्लानिंग में ब्रेकथ्रू मिल सकता है।
फाइनेंस: बृहस्पतिदेव लग्न भाव में उच्च राशि में स्थिर हो गए हैं । यह आशीर्वाद हर रोज गहरा होता जा रहा है। आर्थिक मोर्चे पर मजबूती बनी रहेगी।
हेल्थ: प्रतिस्पर्धियों से डरने की जरूरत नहीं । आज आप उनसे बेहतर स्थिति में हैं। शुक्रदेव बारहवें भाव में हैं, एकांत में बिताया वक्त आज बेहद क्वालिटी होगा।
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: पीला
उपाय: देवगुरु बृहस्पति को पीले फूल अर्पित करें और "ॐ गुरवे नमः" का 108 बार जप करें।

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

पॉजिटिव: लग्नेश सूर्यदेव दसवें भाव में दिग्बली हैं । करियर में पहचान और अथॉरिटी का दिन है। किसी सीनियर से मुलाकात, गवर्नमेंट वर्क या कोई इंपॉर्टेंट प्रेजेंटेशन । आज का दिन इन सबके लिए एकदम सटीक है।
नेगेटिव: शनिदेव आठवें भाव से कोई गुप्त तनाव दे सकते हैं। लग्न में केतु की मौजूदगी कभी-कभी सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी देती है । खुद पर भरोसा बनाए रखिए।
करियर: बुधदेव और शुक्रदेव ग्यारहवें भाव में हैं । प्रोफेशनल नेटवर्किंग से एनालिटिकल और क्रिएटिव दोनों तरह के फायदे मिल सकते हैं। मंगलदेव नौवें भाव में अपनी राशि में होने से किस्मत का साथ मिलेगा।
फाइनेंस: बृहस्पतिदेव बारहवें भाव में उच्च हैं । पर्दे के पीछे कुछ शुभ बना रहे हैं। फॉरेन कनेक्शन या स्पिरिचुअल वर्क में आने वाले दिन अच्छे हैं। आर्थिक मोर्चे पर जल्दबाजी से बचें।
हेल्थ: पांचवें भाव में चंद्रदेव पूर्वाषाढा में हैं । क्रिएटिव काम में मन पूरी तरह लगेगा। ऊर्जा बढ़िया रहेगी, लेकिन मानसिक बेचैनी से बचने के लिए थोड़ा शांत वक्त निकालें।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: सुनहरा
उपाय: उगते सूर्यदेव को जल अर्पित करें और "ॐ सूर्याय नमः" का जप करें।

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पॉजिटिव: लग्नेश बुधदेव दसवें भाव में आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं । जाँच परख और समस्या सुलझाने की ताकत और पैनी हो गई है। आज करियर में आपकी कार्यकुशलता की जमकर तारीफ होगी।
नेगेटिव: मंगलदेव आठवें भाव में अपनी राशि में हैं । रिसर्च में तीक्ष्णता आएगी, लेकिन अचानक बदलावों के लिए तैयार रहें। बहुत ज्यादा सोचने और खुद की कमियां निकालने से स्ट्रेस बढ़ सकता है।
करियर: दसवें भाव में बुधदेव और ग्यारहवें भाव में उच्च बृहस्पतिदेव की दृष्टि से आर्थिक लाभ का सुनहरा दौर जारी है। शनिदेव सातवें भाव में दिग्बली होकर बिज़नेस पार्टनरशिप्स को मजबूत आधार दे रहे हैं।
फाइनेंस: राहु छठे भाव से प्रतिस्पर्धा में अप्रत्याशित बढ़त दिला सकते हैं। बजट बनाकर चलें । किसी भी जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहें।
हेल्थ: चंद्रदेव चौथे भाव में हैं । घर का माहौल सकारात्मक रहेगा, मन को सुकून मिलेगा। खान-पान को लेकर सावधान रहें।
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: हरा
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें और "ॐ बुधाय नमः" मंत्र का नियमित जाप करें।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

पॉजिटिव: नवें भाव में लग्नेश शुक्रदेव और बुधदेव का संयोग बेहद फलदायी है। यात्रा, उच्च शिक्षा या विदेशी मामलों में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। तीसरे भाव में चंद्रदेव से बातचीत में आत्मविश्वास रहेगा।
नेगेटिव: बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां एक साथ न ओढ़ें। सोच-समझकर रिएक्ट करें । जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें।
करियर: दसवें भाव में उच्च बृहस्पतिदेव करियर के स्वर्णिम दौर को आगे बढ़ा रहे हैं। पेशेवर जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो यह दौर बेहद महत्वपूर्ण है।
फाइनेंस: योगकारक शनिदेव छठे भाव में होने से प्रतिस्पर्धा में पलड़ा भारी रहेगा। शुक्रदेव का साथ भाग्य से लाभ दिला सकता है । फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं।
हेल्थ: मंगलदेव सातवें भाव में अपनी राशि में हैं । रिश्तों में जोश लाते हैं, लेकिन ऊर्जा बैलेंस रखें। पर्याप्त आराम लें।
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: सफेद
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद फूल और मिश्री अर्पित करें और "ॐ शुक्राय नमः" मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पॉजिटिव: लग्नेश मंगलदेव छठे भाव में अपनी राशि में हर्ष योग बना रहे हैं। प्रतिस्पर्धा में जीत, शत्रुओं का प्रभाव और रोजाना के कामों में कुशलता । आज आपकी पहचान होगी।
नेगेटिव: केतु दसवें भाव पर प्रभाव से करियर में कोई अप्रत्याशित मोड़ आ सकता है। पैसों से जुड़े फैसलों में इमोशनल होने से बचें।
करियर: आठवें भाव में बुधदेव आर्द्रा में हैं । रिसर्च, खोजबीन या एनालिसिस वाले काम और जटिल समस्याओं को सुलझाने में आज आप असाधारण रहेंगे।
फाइनेंस: नवें भाव में उच्च बृहस्पतिदेव भाग्य में निरंतर सुधार कर रहे हैं। पुरानी उधारी या वादों को एक बार फिर से चेक कर लें।
हेल्थ: दूसरे भाव में चंद्रदेव हैं । परिवार में सकारात्मकता का माहौल बनेगा। शारीरिक और मानसिक सेहत में बैलेंस बनाएं, काम के बीच रिलैक्स होने का वक्त जरूर निकालें।
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं और "ॐ अंगारकाय नमः" मंत्र का जाप करें।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: चंद्रदेव खुद आपके लग्न में पूर्वाषाढा नक्षत्र में आ गए हैं । कल की जड़ें हिला देने वाली ऊर्जा से निकलकर आज आपके भीतर एक नई ताकत और आत्मविश्वास की लहर उठेगी। पांचवें भाव में मंगलदेव । रचनात्मक ऊर्जा और जोश शिखर पर है।
नेगेटिव: घर और परिवार पर शनिदेव की जिम्मेदारी वाली दृष्टि रहेगी। इसे बोझ न समझकर कर्तव्य समझें । तनाव खुद-ब-खुद कम हो जाएगा।
करियर: छठे भाव के सूर्यदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त देंगे। आठवें भाव में लग्नेश बृहस्पतिदेव उच्च राशि में हैं । छुपे हुए शुभ बदलावों का संकेत है, पर्दे के पीछे कुछ पॉजिटिव पक रहा है।
फाइनेंस: आर्थिक प्लानिंग के लिए दिन बढ़िया है। सोच-समझकर किया गया कोई भी फैसला लंबे समय में फल देगा । फिजूलखर्ची से बचें।
हेल्थ: सातवें भाव में बुधदेव और शुक्रदेव एक साथ हैं । रिश्तों में जटिल संवाद की गुत्थियां सुलझेंगी, मन हल्का रहेगा। पर्याप्त पानी पिएं।
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: पीला
उपाय: केले के पेड़ में जल अर्पित करें और "ॐ गुरुवे नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पॉजिटिव: सातवें भाव में उच्च बृहस्पतिदेव विवाह और साझेदारी के शुभ काल को आगे बढ़ा रहे हैं। विवाह या व्यापारिक गठजोड़ की सोच रहे हैं तो यह दौर आपके लिए बेहद खास है।
नेगेटिव: बारहवें भाव में चंद्रदेव हैं । आज एकांत और आत्म-चिंतन की ओर मन खिंचेगा। भीड़ भरी जगहों से ज्यादा शांत माहौल में काम करना ज्यादा अनुकूल रहेगा।
करियर: छठे भाव में शुक्रदेव और बुधदेव आर्द्रा का संयोग प्रतिस्पर्धा में बौद्धिक बढ़त दिलाएगा। लग्नेश शनिदेव तीसरे भाव में अनुशासन के साथ संचार में मेहनत का भाव देते हैं । सोच-समझकर बोलना आज करियर में तरक्की देगा।
फाइनेंस: दूसरे भाव में राहु से बड़े वित्तीय लेन-देन में थोड़ी सतर्कता रखें। मंगलदेव चौथे भाव में अपनी राशि में होने से संपत्ति के मामलों में दृढ़ता और स्थिरता रहेगी।
हेल्थ: छठे भाव पर चंद्रदेव की दृष्टि से दैनिक दिनचर्या पर सकारात्मक ध्यान जाएगा। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें और आराम को प्राथमिकता दें।
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: नीला
उपाय: शनिदेव को तिल का तेल और काले तिल अर्पित करें और "ॐ शं शनिश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: ग्यारहवें भाव में चंद्रदेव पूर्वाषाढा में होने से नेटवर्किंग और लाभ में एक जीतने वाली ऊर्जा का संचार होगा। नए लोगों से जुड़ाव बेहद फलदायी रहेगा। पांचवें भाव में शुक्रदेव और बुधदेव का संयोग । क्रिएटिव विचारों मेंएक नेहतरीन और उम्मीद से बढ़कर निखार आएगा।
नेगेटिव: लग्नेश शनिदेव दूसरे भाव में हैं । खर्चों पर लगाम रखें। जरूरत से ज्यादा वादे न करें, एक साथ बहुत सारे काम संभालने की कोशिश मानसिक थकान दे सकती है।
करियर: छठे भाव में उच्च बृहस्पतिदेव अच्छे स्वास्थ्य और कम्पटीशन में लगातार बेहतरी का दौर जारी रखेंगे। मंगलदेव तीसरे भाव में अपनी राशि में बोल्ड और ज़िमेदारी से कम्यूनिकेट करने की ऊर्जा देंगे।
फाइनेंस: पैसे के मैनेजमेंट में अनुशासन आवश्यक है। अचानक खर्चों से बचने के लिए बजट पर टिके रहना ही सही रास्ता है।
हेल्थ: लग्न में राहु की उपस्थिति से चुंबकीय आकर्षण रहेगा। काम और आराम के बीच बैलेंस बनाएं । पूरी नींद लें और हाइड्रेटेड रहें।
लकी नंबर: 11 | लकी कलर: आसमानी
उपाय: गरीबों को काले तिल और उड़द दाल दान करें और "ॐ शं शनिश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पॉजिटिव: दसवें भाव में चंद्रदेव पूर्वाषाढा में होने से करियर में विस्तार और पहचान की बड़ी लहर आएगी। लग्नेश बृहस्पतिदेव पांचवें भाव में उच्च राशि में अत्यंत शुभ स्थिति में स्थिर हैं । क्रिएटिविटी , प्रेम और बुद्धि के लिए यह सुनहरा दौर बना रहेगा।
नेगेटिव: लग्न में शनिदेव की उपस्थिति थकान और जिम्मेदारियां दोनों लाती है । आराम को प्राथमिकता दें। बारहवें भाव में राहु से खर्चों पर नजर रखें।
करियर: दिग्बली शुक्रदेव और बुधदेव चौथे भाव में एक साथ हैं । घर और संपत्ति के मामलों में स्पष्टता आएगी। चौथे भाव पर चंद्रदेव की दृष्टि घर में सुकून और मां के साथ मिठास लाएगी।
फाइनेंस: मंगलदेव दूसरे भाव में अपनी राशि में होने से धन के प्रति ज़िम्मेदारी भरा नजरिया देंगे। उदारता में आकर बजट मत बिगाड़िए और बचत पर खास ध्यान दें।
हेल्थ: केतु छठे भाव से पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को उभार सकते हैं । सतर्क रहें। शारीरिक सेहत के साथ मानसिक शांति का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: पीला
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी अर्पित करें और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

मेष वार्षिक राशिफल 2026  वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026  कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026 कन्या वार्षिक राशिफल 2026 
तुला वार्षिक राशिफल 2026 वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026  मकर वार्षिक राशिफल 2026 
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026

मीन वार्षिक राशिफल 2026