Dainik Rashifal: कन्या राशि में चंद्रमा का प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का आज का भाग्य
आज चंद्रमा का कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर! मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार का सटीक राशिफल और विशेष उपाय।
ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्योदय के समय चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। नक्षत्र तो यही रहेगा लेकिन दोपहर से पहले ही चंद्रमा कन्या राशि के हो जाएंगे। तो नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी और चंद्रमा कन्या राशि के घर बुध का और सूर्य का नक्षत्र, तो ये एक शुभ कार्य है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रखने वाला, अपोनेंट को एक तरीके से हराने वाला, थोड़ा ओवरथिंक करेंगे लेकिन चिंतन सही दिशा में जाएगी तो ये एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। थोड़ा सा स्वास्थ्य को लेकर के अज्ञात भय, ये पूरे जनमानस की बात कर रहा हूँ रहेगा। मैं हर बार चंद्रमा के नक्षत्र को फोकस इसलिए करता हूँ क्योंकि दैनिक राशिफल में सिर्फ और सिर्फ चंद्र गणना और चंद्रमा की स्थिति सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। इतना महत्वपूर्ण किसी भी तरीके की कोई गणना नहीं होती है। इसलिए मैं चंद्रमा के नक्षत्र और चंद्रमा की स्थिति को पूरी तरीके से फोकस करता हूँ। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में।
राशिफल
मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यद्यपि की लग्नेश, लग्न में बैठे हैं तो आपकी वाइटैलिटी और जो रोग प्रतिरोधक क्षमता है, इसमें बड़ी अच्छी स्थिति में हैं, फिर भी थोड़ा ध्यान रखिएगा। शत्रु उपद्रव संभव है, शत्रु शमन होगा। प्रेम का साथ होगा, संतान का साथ होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय होगा, सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि- भावनाओं में बहके कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम संतान का साथ है, व्यापार भी अच्छा है, बस भावुकता पे काबू रखिएगा। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करिएगा, मतलब विद्यार्थियों के लिए, लेखकों के लिए शुभ समय। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, मतलब थोड़ा आप वीकनेस फील करेंगे, कोई रोग नहीं। प्रेम संतान बहुत अच्छा है, व्यापार भी आपका अच्छा है, बस गृह कलह के संकेत हैं, वो थोड़ा ध्यान रखिएगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कर्क राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यवसायिक सफलता का प्रबल योग बन रहा है। प्रेम की स्थिति बड़ी अच्छी है, संतान बहुत अच्छा है और व्यापार तो बहुत अच्छी स्थिति में है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- धनागमन होगा। मित्रों में, कुटुंबों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि- नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- मन चिंतित रहेगा। घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी, खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य मध्यम थोड़ा, लेकिन कोई परेशानी नहीं है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें
धनु राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
मकर राशि- भाग्य साथ देगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान भी अच्छा, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य प्रभावित है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी की स्थिति अच्छी, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।