{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Hanuman Ji Ke Mantra: मंगलवार के दिन जरूर करें इन 5 चमत्कारी मंत्रों का जाप, मिलेगी हर संकट से मुक्ति

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा और 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप करने से जीवन की सभी बाधाएं, रोग और शत्रु बाधा दूर होती हैं। जानिए बजरंगबली के चमत्कारी मंत्र।

 

 मंगलवार का दिन हिंदू धर्म शास्त्रों में बड़ा विशेष होता है. ये दिन पवनपुत्र और भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुममान जी को समर्पित किया गया है. इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा और व्रत किया जाता है. इस दिन हनुमान जी की पूजा जीवन के लिए बड़ी लाभकारी मानी जाती है. धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार के दिन पूजा और व्रत करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

हनुमान की कृपा से जीवन डर और भय से मुक्त हो जाता है. घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. सभी प्रकार के दुख दूर हो जाते हैं, मंगलवार के दिन पूजा के समय बजरंगबली के पांच शक्तिशाली मंत्रों का जप भी अवश्य करना चाहिए. मान्यता है कि इन मंत्रों का जप करने से जीवन की हर बाधा दूर हो जाती है, तो आइए जानते हैं कि हनुमान जी के ये पांच शक्तिशाली मंत्र कौन से हैं?

हनुमान जी के शक्तिशाली मंत्र

ॐ हं हनुमते नम:- ये हनुमान जी का मूल मंत्र माना जाता है. मंगलवार के दिन इस मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें. मान्यता है कि ऐसा करने से सभी प्रकार के रोग, दोष और कष्ट दूर हो जाते हैं. मंगलवार को हनुमान जी को तुलसी पत्र अर्पित कर इस मंत्र का एक माला जप करने से सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं.

ॐ नोम भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा- मंगलवार को हनुमान जी के इस मंत्र का कम से कम 11 माला जप जरूर करें. इस मंत्र का जप व्यक्ति को बड़ी से बड़ी परेशानी से निकाल देता है.

ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्- यह हनुमान जी का बीज मंत्र है. ये मंत्र बहुत ही शक्तिशाली है. इस मंत्र का जप आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी करता है. साथ ही नकारात्मकता और और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है.

ओम नमो भगवते हनुमते नम: इस मंत्र का जप करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं. इस मंत्र का जप करने से शक्ति, साहस और बुद्धि बढ़ती है. जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. साथ हीमन को शांति मिलती है.

ॐ हं पवननंदनाय स्वाहा- इस मंत्र का जप विशेष रूप से मंगलवार को ही करने के लिए कहा जाता है. इस मंत्र का जप करने से चिंताओं से मुक्ति मिलती है.