मंगल-बुध की युति: रेवती नक्षत्र में गोचर से इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत
रेवती नक्षत्र में मंगल और बुध की युति से बनेगा शुभ संयोग। मेष, वृश्चिक और मीन राशि वालों को करियर और व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता। जानें विस्तार से ज्योतिषीय प्रभाव।
ज्योतिष में ग्रहों और नक्षत्रों के गोचर का बेहद बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इन गोचर के चलते आम लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. दरअसल, जो लोग ज्योतिष को मानते हैं उनके दैनिक जीवन में ग्रहों की स्थिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इस बीच आज यानी शुक्रवार को मंगल और बुध की युति हो रही है. मंगल रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहा है., जबकि बुध यहां पहले से विराजमान है.
पंचांग के मुताबिक, बुध ने 22 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में प्रवेश किया था और मंगल 24 अप्रैल को इसी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है. ज्योतिषियों का कहना है कि ज्ञान के ग्रह बुध और साहस के ग्रह मंगल का यह संयोजन एक मजबूत बंधन बनाएगा. कुछ राशियों के लिए यह समय जीवन में बड़ी सफलताएं लेकर आएगा. करियर, वैवाहिक जीवन, परिवार और व्यापार में तरक्की होगी. इस दौरान लिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्णय अच्छे परिणाम लाएंगे. आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह समय शुभ है?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस दौरान अपार सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा. इस दौरान लिए गए सभी निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे. साथ ही, बड़ों से सलाह लेना न भूलें. आपके परिश्रम का फल मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी. जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगी और सौभाग्य प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिरता आएगी. आय के नए स्रोत खुलेंगे. मीडिया, मार्केटिंग और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विशेष लाभ होगा.
वृश्चिक राशि
यह समय इस राशि के लिए उपलब्धियों और सौभाग्य का समय है. जीवन में आपकी हर इच्छा पूरी होगी. आपकी मेहनत रंग लाएगी. आपका सामाजिक रुतबा बढ़ेगा. आपकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा. आय के नए स्रोत खुलेंगे. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी. यदि आप धैर्यपूर्वक सोच-विचार करके कार्य करेंगे, तो सब कुछ आपके पक्ष में होगा. अत्यधिक क्रोध और रोष पर नियंत्रण रखें. किसी को नीचा न समझें. अच्छे कर्म करने पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे.
मीन राशि
इस दौरान मीन राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपको हर चीज में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा. जीवन में सुख और शांति लौट आएगी. यदि आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको मानसिक शांति मिलेगी. महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले बड़ों की राय लेना अच्छा रहेगा. इस दौरान लिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्णय आपके जीवन में बड़े लाभ ला सकते हैं.