मंगल गोचर 2026: मीन राशि में प्रवेश से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
2 अप्रैल 2026 को मंगल का मीन राशि में गोचर! शनि-मंगल के विशेष संयोग से मेष, मिथुन और धनु समेत 5 राशियों के लिए खुलेगा धन का द्वार। जानें अपनी राशि का भविष्यफल।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल देव जल्द ही अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. मंगल का यह गोचर न केवल ग्रहों की स्थिति में बदलाव लाएगा, बल्कि कई राशियों के लिए धन के द्वार भी खोल देगा. क्योंकि मंगल ग्रह 2 अप्रैल 2026 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. दोपहर लगभग 3:37 बजे होने वाला यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. मीन राशि में पहले से ही सूर्य और शनि विराजमान हैं, जिससे मंगल के आगमन के साथ ही वहां शनि-मंगल का विशेष योग बनेगा. ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल का मीन राशि में जाना सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 5 विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर अत्यंत शुभ परिणाम लेकर आएगा. आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा की प्रशंसा होगी. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भाग्योदय के योग बन रहे हैं. मंगल देव की कृपा से आपके करियर में लंबी छलांग लगाने का मौका मिलेगा. व्यापारियों के लिए यह गोचर मुनाफे के नए स्रोत खोल सकता है. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिलेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को समाज और कार्यक्षेत्र में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा. आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे आप कठिन चुनौतियों को भी आसानी से पार कर लेंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ होने की भी प्रबल संभावना है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का भाग्य इस दौरान पूरी तरह से उनके साथ रहेगा. मंगल के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. निवेश के नजरिए से यह समय बहुत लाभकारी है, पुराने निवेश से आपको उम्मीद से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है.
धनु राशि
आर्थिक मोर्चे पर धनु राशि वालों के लिए यह गोचर छप्परफाड़ साबित हो सकता है. अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे. यदि आप नौकरी पेशा हैं, तो प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन आय के स्रोत भी मजबूत रहेंगे.