Panchak August 2026 Rules: क्या पंचक के दौरान सोना-चांदी और नया वाहन खरीदना शुभ है? जानिए क्या कहती है ज्योतिषीय मान्यता
पंचक को ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में पांच नक्षत्रों से जुड़ा एक खास समय माना जाता है. धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों के दौरान पंचक लगता है. मान्यता है कि इस अवधि में कुछ कामों को करने से बचना चाहिए, इसलिए लोग पंचक के दौरान नए और बड़े काम शुरू करने से पहले शुभ-अशुभ का विचार करते हैं. अगस्त 2026 का पंचक भी इस समय चल रहा है, जिसकी शुरुआत 27 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर हुई थी और इसका समापन 1 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर होगा. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या पंचक के दौरान सोना-चांदी खरीदना सही है या नया वाहन लिया जा सकता है?
धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, पंचक काल में सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है. हालांकि, अलग-अलग ज्योतिषीय मान्यताओं और पारिवारिक परंपराओं में इसे लेकर मत अलग हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि पंचक में सोना-चांदी और वाहन खरीदने को लेकर क्या मान्यता है.
पंचक में सोना-चांदी खरीदना चाहिए या नहीं?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, पंचक के दौरान सोना और चांदी जैसी कीमती चीजों की खरीदारी को शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इस समय बिना सोचे-समझे या उचित सलाह के की गई बड़ी खरीदारी आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकती है. ऐसी मान्यता है किपंचक काल में कीमती सामान खरीदने से धन हानि या आर्थिक रुकावट आने की आशंका मानी जाती है. इसलिए इस दौरान बड़े निवेश या महंगी खरीदारी करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
पंचक में कौन से काम करने से बचना चाहिए?
पंचक के पांच दिनों में कुछ कार्यों को वर्जित माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान नया मकान बनवाना, छत डलवाना, लकड़ी का सामान बनवाना और चारपाई बनवाना शुभ नहीं माना जाता है. इसके अलावा दक्षिण दिशा की यात्रा को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की मान्यता है.
क्या पंचक में वाहन खरीद सकते हैं?
ज्योतिष के मुताबिक, पंचक में नया वाहन खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है. चूंकि पंचक को कुछ खास कार्यों के लिए अशुभ अवधि माना जाता है, इसलिए कई लोग इस दौरान नई कार, बाइक या अन्य वाहन खरीदने से बचते हैं.
अशुभ फल की मान्यता:-पंचक के दौरान खरीदी गई चीजें लंबे समय तक अपेक्षित सुख या लाभ नहीं दे पातीं. इसी वजह से वाहन जैसी बड़ी खरीदारी को टालने की सलाह दी जाती है.
दुर्घटना का डर:- पंचक में खरीदे गए वाहन को लेकर बार-बार खराबी आने या दुर्घटना जैसी परेशानियों की आशंका भी जताई जाती है.
फिजूलखर्च बढ़ना:- मान्यता है कि पंचक के दौरान की गई बड़ी खरीदारी से बाद में अनावश्यक खर्च या मानसिक तनाव बढ़ सकता है.