Aaj Ka Rashifal: आज मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal : राशिफल के अनुसार, आज आमलकी एकादशी के दिन राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। आज कुछ राशि के जातकों को किसी काम को लेकर लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष दैनिक राशिफल
आज आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन अधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। वाणी पर काबू रखें। परिवार के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास करें।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज आप का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिस कारण आपको परेशानी उठाना पड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति में आप गिरावट महसूस करेंगे। नया कार्य शुरू न करें। कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में आज आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, परंतु कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों और सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है।सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो आज उसको पूरा करने के लिए आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन वाहन आदि का प्रयोग या लंबी यात्रा पर आप जाएं, तो संभलकर करें। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ छोड़ने की आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर पत्नी का विवाद बन सकता है। वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आप चाहे तो कोई नया कार्य शुरू कर सकते है, जिसमें आपको कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको परिवार में मान सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।
धनु दैनिक राशिफल
आज आप कोई नया वाहन मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आपको आपके परिवार में मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार आदि में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में आप धार्मिक यात्रा आदि पर परिवार के साथ जा सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल
आज आपके लिए कोई दुखद समाचार मिल सकता है। परिवार या मित्रों में आप किसी अपने को आज खो सकते हैं, जिस कारण मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान आज आपको उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आज न करें।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश न करें।
मीन दैनिक राशिफल
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।