{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Aaj Ka Rashifal: आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल  

 

Aaj Ka Rashifal: आज 24 फरवरी को सोमवार का दिन है, इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से जीवन के सारे सकंट दूर होते है और जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। 

आइए जानते है आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। 

देखें अपना राशिफल...

मेष - पॉजिटिव- समय की वैल्यू समझें और व्यवस्थित रहें। आपके काम आसानी से होते जाएंगे। तनाव से भी राहत मिलेगी। भवन निर्माण संबंधी कार्य रुका है, तो उसे दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। 

वृष - पॉजिटिव- सितारों का साथ मिलेगा। समय का सदुपयोग करें। रुका काम पूरा करने का समय है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आनंद आएगा। युवा अपने टारगेट पूरे करने में कामयाब रहेंगे। 

मिथुन - पॉजिटिव- मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा। हर परिस्थिति में सामंजस्य रखेंगे। संबंधी या दोस्त की समस्या के समाधान में मदद से खुशी मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से रिफ्रेश महसूस करेंगे। 

कर्क - पॉजिटिव- आपकी लोकप्रियता और जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में उपस्थिति रखें। घर की व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण काम भी हो सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में समय व्यतीत होगा।

सिंह - पॉजिटिव- अनुकूल समय है। आपका उदार और सहज स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा। बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे। किसी की मदद करके आपको सुकून मिलेगा। 

कन्या - पॉजिटिव- अपने काम सूझबूझ और धैर्य से करें। लाभदायक नतीजे प्राप्त होंगे। कोई विवाद है, तो आपसी सामंजस्य से निपटारा करने का उचित समय है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा।

तुला - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। लंबे समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचानें और सही दिशा में लगाएं। भाइयों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा।

वृश्चिक - पॉजिटिव- कुछ खास लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। उत्तम जानकारियां हासिल होंगी। इस समय किसी कार्य को जल्दबाजी की बजाय आराम से करने की कोशिश करें। धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

धनु - पॉजिटिव- परिवार से जुड़े कार्य पूरे करने में भरपूर प्रयास रहेगा। काफी हद तक सफलता मिलेगी। किसी संबंधी या दोस्त का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को बढ़ाएगा। विद्यार्थियों की विदेश जाने से संबंधित समस्या हल हो सकती है। 

मकर - पॉजिटिव- समस्या का समाधान मिल सकता है। महत्वपूर्ण योजना पर काम हो सकता है। सफलता मिलेगी। युवाओं का ध्यान व्यक्तित्व और पर्सनैलिटी निखारने पर होगा। इसमें काफी हद तक आपको उपलब्धि मिल सकती है। 

कुंभ - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में आ रही समस्या का समाधान पाने के लिए उचित समय है। खास लोगों का भी सपोर्ट मिलेगा। सावधानी और आत्मविश्वास से अधिकतर काम पूरे हो जाएंगे। 

मीन - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। रुका हुआ निजी काम हल हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य में बड़े बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।