{"vars":{"id": "123258:4912"}}

लक्ष्मी कृपा के लिए महिलाएं भूलकर भी न करें ये 5 काम, घर में आएगी दरिद्रता!

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर की महिलाएं लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं। जानें ज्योतिष शास्त्र के वो 5 काम जिन्हें करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में आर्थिक तंगी आ सकती है।

 

 सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन और वैभव देने वाली देवी माना जाता है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी के पूजन और व्रत को समर्पित किया गया है. धार्मिक मान्यता है कि व्रत और पूजन से प्रसन्न होकर मां घर को धन-धान्य से भर देती हैं. यही नहीं माना जाता है कि जिस घर में देवी लक्ष्मी की कृपा होती है, वहां कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती है.

घर की महिलाओं या कन्याओं को लक्ष्मी स्वरूपा कहा जाता है. इसलिए सनातन परंपरा में महिलाओं को बहुत सम्मानजनक दर्जा प्राप्त है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे काम हैं जो घर की महिलाओं को नहीं करने चाहिए. मान्यता है कि अगर ये काम घर की महिलाएं करती हैं, तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और फिर कभी घर में वास नहीं करतीं.

महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये काम

  • घर-परिवार की बातों को हमेशा गोपनीय रखने के लिए कहा जाता है. कहा जाता है कि घर-परिवार की बातें कभी भी किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर नहीं करनी चाहिए. जो महिलाएं घर की गोपनियता भंग करती हैं, उनका घर कभी खुशहाल नहीं रहता.
  • मान्यताएं हैं कि सूर्यास्त के बाद कभी भी घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. मान्यता है कि इस समय झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. इससे घर में आर्थिक संकट आ सकता है.
  • व्रत और त्योहार के दिन घर को गंदा नहीं रखना चाहिए. तामसिक चीजों से परहेज करना चाहिए. एक महिला को इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
  • जिस घर में बहू अपने सास-ससुर का सम्मान नहीं करती है, वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं. ऐसे घर में हमेशा दुख-दरिद्रता पांव पसारे रहती है.
  • धन को गैरजरूरी खर्च नहीं करना चाहिए. धन की बचत और उसका सही उपयोग बेहतर होता है. जिन घरों में अनावश्यक रूप से धन खर्च किया जाता है वहां माता लक्ष्मी वास नहीं करतीं.