IRCTC भारत गौरव ट्रेन: रांची से करें 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी की यात्रा, जानें किराया
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन 11 मई 2026 को झारसुगुड़ा से रवाना होगी। 12 दिनों की यात्रा में 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी के दर्शन। जानें रूट, स्टॉपेज और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी।
देश में अलग-अलग धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर ले जाने के लिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता रहा है. रेलवे अलग-अलग राज्यों से ट्रेनों का संचालन करता है. वहीं अब रांची से भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के तहत देश के 6 ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन यात्रा शुरू करने की घोषणा की है. यह विशेष ट्रेन 11 मई 2026 को झारसुगुड़ा से रवाना होगी. यात्रा 11 रात और 12 दिनों की होगी, जिसमें देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.
जानकारी देते हुए एस जे सोरेंग आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर, गुजरात के सोमनाथ, द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र के शिरडी, नासिक के त्र्यंबकेश्वर तथा औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं.
यात्रा के लिए प्रति यात्री किराया
आरसीटीसी ने भारत गौरव ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए अलग-अलग किराया निर्धारित किया है. रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इकोनॉमी क्लास में सफर करने वाले लोगों को 23,315 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास में 41,570 रुपये तथा कंफर्ट क्लास में 50,410 रुपये देने होंगं है. पैकेज में रेल यात्रा के सात ही, होटल में ठहराव, भोजन एवं स्थानीय भ्रमण की सुविधा को भी शामिल किया गया है. यह ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकेगी.
टिकट कैसे बुक करें?
आईआरसीटीसी की तरफ से कहा गया कि यह पहल केंद्र सरकार के देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है. बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक यात्री मोबाइल नंबर 8595937711 पर संपर्क कर सकते हैं या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.