iPhone 18 Pro Leaks: 2nm A20 चिप, वेरिएबल अपर्चर कैमरा और AI सिरी के साथ होगा लॉन्च
iPhone 18 Pro सीरीज के फीचर्स लीक! 2nm प्रोसेस वाली A20 Pro चिप, 48MP वेरिएबल अपर्चर कैमरा और Google Gemini पावर्ड Siri के साथ आ सकता है नया आईफोन। जानें डिटेल्स।
एपल के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर लगातार नए लीक सामने आ रहे हैं. इस सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी डिजाइन में छोटे लेकिन बेहद अहम बदलाव कर सकती है. नए A20 Pro चिपसेट, बेहतर कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी के साथ iPhone 18 Pro सीरीज को पहले से ज्यादा पावरफुल बनाया जा सकता है. इतना ही नहीं, इस बार Siri में भी बड़ा AI अपग्रेड देखने को मिल सकता है. लॉन्च से पहले ही फोन के फीचर्स और संभावित कीमत ने टेक दुनिया में हलचल बढ़ा दी है.
डिजाइन और डिस्प्ले में दिख सकता है नया बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल इस बार iPhone 18 Pro के डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं करेगा, लेकिन फोन नए कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है. कंपनी डार्क चेरी, लाइट ब्लू, सिल्वर और डार्क ग्रे जैसे नए रंगों पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि डार्क चेरी इस बार का मुख्य कलर बन सकता है. इसके अलावा फोन में पिछले मॉडल की तुलना में पतला डायनामिक आइलैंड देखने को मिल सकता है, जिससे स्क्रीन का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर होगा. iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच LTPO+ OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. नई डिस्प्ले तकनीक फोन की बैटरी एफिशिएंसी को भी बेहतर बना सकती है.
A20 Pro चिप और बड़ी बैटरी से बढ़ेगी ताकत
एपल अपने नए आईफोन 18 प्रो मॉडल्स में ए20 प्रो चिपसेट दे सकता है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस तकनीक पर तैयार किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह चिप पिछले A19 Pro प्रोसेसर की तुलना में करीब 15 प्रतिशत ज्यादा ताकतवर और 30 प्रतिशत ज्यादा एफिशिएंट हो सकती है. बैटरी की बात करें तो आईफोन 18 प्रो मैक्स में 5100mAh से 5200mAh तक की बैटरी मिल सकती है. भारत में आने वाले मॉडल में फिजिकल सिम ट्रे की वजह से बैटरी थोड़ी छोटी हो सकती है. नए प्रोसेसर और LTPO+ डिस्प्ले की मदद से फोन में बेहतर बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल में मदद करेगा.
कैमरा और Siri में मिल सकते हैं बड़े AI फीचर्स
कैमरा के मामले में भी iPhone 18 Pro सीरीज को बड़ा अपग्रेड मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें मेन कैमरा, अल्ट्रावाइड और 4x टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकते हैं. एपल एक नए वेरिएबल अपर्चर कैमरा सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग में बेहतर फोटो ली जा सकेगी. इसके अलावा सैमसंग के नए थ्री-लेयर वाला स्टैक्ड इमेज सेंसर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. सॉफ्टवेयर के लिए फोन iOS 27 पर चलेगा और इसमें नया AI आधारित Siri देखने को मिल सकता है, जो गूगल Gemini मॉडल्स से पावर्ड होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में सैटेलाइट इंटरनेट सपोर्ट भी बढ़ाया जा सकता है ताकि बिना नेटवर्क वाले इलाकों में भी इंटरनेट एक्सेस मिल सके.