{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Apple MacBook Air M5 हुआ सस्ता: 1 लाख से कम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स

विजय सेल्स पर Apple MacBook Air M5 पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट! बैंक ऑफर्स के बाद कीमत ₹1 लाख के करीब। M5 चिप, 18 घंटे बैटरी और AI परफॉर्मेंस की पूरी डिटेल।

 

 एपल का लेटेस्ट MacBook Air M5 अब पहले से काफी सस्ता मिल रहा है. अगर आप लंबे समय से नया मैकबुक खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह ऑफर आपके लिए शानदार साबित हो सकता है. विजय सेल्स पर इस प्रीमियम लैपटॉप पर भारी छूट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं. बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 1 लाख रुपये के करीब पहुंच जाती है. ऐसे में यह डील स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स के लिए बेहद आकर्षक बन जाती है. पावरफुल M5 चिप, शानदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन इसे खास बनाते हैं. अगर आप एपल इकोसिस्टम में एंट्री लेना चाहते हैं, तो यह सही समय हो सकता है.

कितना सस्ता मिल रहा Apple MacBook Air M5

Apple MacBook Air M5 के 16GB रैम और 512GB SSD वाले 13 इंच मॉडल की मूल कीमत 1,19,900 रुपये है. फिलहाल विजय सेल्स पर यह 1,13,890 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा, American Express EMI कार्ड से खरीदने पर 12,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं ICICI Bank, Axis Bank और SBI Bank क्रेडिट कार्ड पर 7,000 रुपये की सीधी छूट दी जा रही है. इन ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत करीब 1 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाती है.

M5 चिप के साथ मिलती है दमदार परफॉर्मेंस

Apple का नया M5 चिप इस मैकबुक की सबसे बड़ी ताकत है. कंपनी के अनुसार, यह M1 मॉडल की तुलना में AI परफॉर्मेंस में 9.5 गुना तक तेज है. इसमें 10-कोर CPU और 10-कोर GPU मिलता है, जो मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और प्रोफेशनल कामों को बेहद आसान बनाता है. एपल का दावा है कि यह अपने पिछले मॉडल से चार गुना तेज काम करता है. ऐसे में यह लैपटॉप हाई परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाता है.

डिस्प्ले, बैटरी और प्रीमियम फीचर्स

MacBook Air M5 में 13.6 इंच और 15.3 इंच Liquid Retina डिस्प्ले का विकल्प मिलता है. बेस मॉडल में 512GB स्टोरेज दी गई है. यह स्टरलाइट, मिडनाइट, स्काई ब्लू और सिल्वर रंगों में उपलब्ध है. एक बार चार्ज करने पर यह 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है. इसके अलावा 12MP Center Stage कैमरा, Bluetooth 6 और Wi-Fi 7 जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी मिलते हैं. प्रीमियम डिजाइन और हल्के वजन के साथ यह हर तरह के यूजर्स के लिए शानदार विकल्प है.