{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Apple MacBook Neo Launched: एपल का सबसे सस्ता लैपटॉप भारत में लॉन्च; A18 Pro चिप और 16 घंटे की बैटरी लाइफ, जानें कीमत

एपल ने बजट सेगमेंट में MacBook Neo लॉन्च किया है। ₹69,900 की शुरुआती कीमत वाले इस लैपटॉप में iPhone 16 Pro वाली A18 Pro चिप दी गई है। स्टूडेंट्स के लिए ₹10,000 का डिस्काउंट और 16 घंटे की बैटरी लाइफ इसे विंडोज लैपटॉप के मुकाबले एक दमदार विकल्प बनाती है।

 

Apple ने ग्राहकों के लिए नया बजट फ्रेंडली लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च कर दिया है. इस नए मैकबुक में 13 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है और ये लैपटॉप कंपनी के A18 Pro चिपसेट पर काम करता है. इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में भी किया गया है.

चार कलर ऑप्शन्स में उतारा गया ये लैपटॉप मल्टीटच ट्रैकपैड वाले मैजिक कीबोर्ड और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए टच ID से लैस है. सबसे खास बात तो ये है कि कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर ये बजट फ्रेंडली मैकबुक 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है.

MacBook Neo Price in India

इस लैपटॉप के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपए है, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपए तय की गई है. इस लैपटॉप को यह ब्लश, सिट्रस, इंडिगो और सिल्वर रंग में उतारा गया है. ऑफर की बात करें तो स्टूडेंट्स इस मैकबुक को 10,000 रुपए के एजुकेशन डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. मैकबुक नियो की प्री बुकिंग चल रही है और 11 मार्च से लैपटॉप की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और ऑथराइज़्ड रिटेलर्स पर शुरू हो जाएगी.

मुकाबले की बात करें तो एपल के इस कम बजट वाले मैकबुक की टक्कर Chromebook और 60-70 हजार रुपए के प्राइस रेंज में आने वाले Windows PCs (HP, Dell, Acer समेत बाकी ब्रैंड्स के लैपटॉप) से होगी.

MacBook Neo Specifications

कंपनी का दावा है कि Intel Core Ultra 5 चिप वाले Windows PC के मुकाबले रेगुलर कामों में A18 प्रो चिप पर काम करने वाला ये लेटेस्ट लैपटॉप 50 फीसदी तक तेज है जबकि कुछ AI कामों के लिए 3 गुना तक तेज परफॉर्मेंस देता है. 8GB रैम के साथ 256GB और 512GB SSD दो स्टोरेज ऑप्शन्स मिलते हैं, इसमें ज्यादा रैम को नहीं लगाया जा सकता है.

MacBook Neo में 13 इंच लिक्विड रेटिना IPS डिस्प्ले है और इसकी पिक्सल डेंसिटी 219ppi है. इसमें एपल का मैजिक कीबोर्ड है. MacBook Air की तरह यह लैपटॉप भी लेटेस्ट macOS Tahoe पर काम करता है, इसमें 1080p FaceTime HD वेबकैम है और इसमें वॉयस आइसोलेशन और वाइड स्पेक्ट्रम माइक्रोफोन मोड है. डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर सेटअप और Spatial Audio का सपोर्ट भी मिलता है.

एपल का कहना है कि इस लेटेस्ट लैपटॉप में Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ वर्जन 6 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा एक USB 3.0 Type-C पोर्ट और एक USB 2.0 Type-C पोर्ट है, ये दोनों पोर्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. इसमें हेडफोन जैक भी है, जो लेफ्ट ऐज पर दिया गया है.

इस लैपटॉप में 36.5Wh की बैटरी है जिसे 20W USB टाइप-C एडॉप्टर से चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे तक वेब ब्राउज़िंग या 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग ऑफर कर सकता है. इसका वजन 1.23 किलोग्राम है.