भारत में बढ़ने वाली हैं iPhone 17 सीरीज की कीमतें? जानिए रिपोर्ट
एपल जल्द ही भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमतें बढ़ा सकता है। जापान में आईफोन 11.3% महंगे हुए हैं। जानिए संभावित नई कीमतें और पूरी खबर।
Apple ने पिछले महीने भारत में iPad, Macs और दूसरे स्मार्ट होम डिवाइस की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, लेकिन अब तक आईफोन की कीमतों पर असर नहीं पड़ा है. हाल ही में एक टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी जल्द ही भारत में iPhone 17 सीरीज़ की कीमतें बढ़ा सकती है. अगले वीकेंड तक भारत में डीलर्स तक आईफोन का नया स्टॉक पहुंचने की उम्मीद है.
iPhone 17 Price in India (उम्मीद)
इसके अलावा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतों में बढ़ोतरी का असर पड़ने की उम्मीद है. हालांकि, इन मॉडल्स की बढ़ी हुई कीमतों का खुलासा होना अभी बाकी है. दोनों मॉडल्स अभी क्रमशः 1,34,900 रुपए और 1,49,900 रुपए की शुरुआती कीमत में मिल रहे हैं. इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि भारत में iPhone Air की कीमत भी बढ़ाई जा सकती है या नहीं.
टिपस्टर ने आईफोन 17 सीरीज के रिटेल यूनिट्स के लिए चल रही सप्लाई की कमी की ओर भी इशारा किया. लीक के अनुसार, एपल ने सप्लाई चेन को सूचित किया है कि अगले वीकेंड तक डीलर्स तक iPhone का नया स्टॉक पहुंच जाना चाहिए, जबकि पूरे भारत में अभी उपलब्धता बाधित है.
जापान में आईफोन हुए 11.3 फीसदी महंगे
एपल ने हाल ही में जापान में iPhone की कीमतें 11.3 फीसदी तक बढ़ा दी हैं. उदाहरण के लिए, आईफोन 17 की कीमत JPY 129,800 (लगभग 76,900) से बढ़कर JPY 142,800 (लगभग 84,600) हो गई है. आईफोन एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत में भी बदलाव किए गए हैं.
एपल ने पिछले महीने बढ़ाई थी इन प्रोडक्ट्स की कीमतें
एपल ने पिछले महीने भारत में भी कीमतों में बड़ा बदलाव किया था. इस वजह से, कई मैक, मैकबुक, आईपैड, एपल टीवी और HomePod मॉडल और महंगे हो गए हैं, जिनकी कीमतों में 5,000 रुपए से लेकर 1 लाख तक की बढ़ोतरी हुई है. Apple ने इस बढ़ोतरी की वजह AI इंडस्ट्री के कंपोनेंट्स की बढ़ती डिमांड के बीच DRAM और NAND फ्लैश स्टोरेज की बढ़ती कीमतों को बताया है.