{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Best Phones Under 10000: 10 हजार से कम में ये हैं 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेगी 7000mAh तक बैटरी

कम बजट में नया फोन चाहिए? POCO C71 से लेकर Moto G06 Power तक, देखें 10,000 रुपये के अंदर सबसे अच्छे मोबाइल। 120Hz डिस्प्ले और दमदार बैटरी बैकअप की पूरी जानकारी।

 

POCO C71 (8,995 रुपये): यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम बजट में बड़ी स्क्रीन और लंबा बैटरी बैकअप चाहते हैं. इस फोन में 6.8 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Unisoc T7250 चिपसेट मिलता है, जो रोजमर्रा के काम और ऑनलाइन क्लास जैसी जरूरतों को आसानी से संभाल सकता है. फोन में 32MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी 5200mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग इसे स्टूडेंट्स और बेसिक यूजर्स के लिए शानदार बनाती है.

1 / 5

Samsung Galaxy A07 4G (9,939 रुपये): सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बढ़िया है जो भरोसेमंद ब्रांड के साथ अच्छा कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं. Samsung Galaxy A07 4G में 6.7 इंच का PLS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेसिक ऐप्स और मल्टीटास्किंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसके 50MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप और 8MP सेल्फी कैमरा से अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है. फोन में 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. 

2 / 5

Realme C71 (8,899 रुपये): रियलमी सी71 कम कीमत में बड़ी बैटरी और संतुलित फीचर्स देने वाला स्मार्टफोन है. इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ आता है, जो यूट्यूब, एजुकेशनल ऐप्स और सोशल मीडिया जैसे बेसिक कामों के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 6300mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है. साथ ही इसमें 15W VOOC चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

3 / 5

Motorola G06 Power (9,999 रुपये): मोटोरोला का यह फोन इस बजट में सबसे दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में से एक है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 3 दिन तक चल सकती है. फोन में 6.8 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके साथ मिलने वाला Helio G81 प्रोसेसर इसे गेमिंग और रोजमर्रा के कामों के लिए बेहतर बनाता है. कम कीमत में यह फोन काफी संतुलित फीचर्स ऑफर करता है. 

4 / 5

Redmi A5 (8,999 रुपये): Redmi A5 भी बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है. फोन में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है, जो बेसिक टास्क और सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए अच्छा माना जाता है. फोन में 32MP AI ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा 5200mAh बैटरी लंबा बैकअप देने में सक्षम है. कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और अच्छा कैमरा चाहने वाले यूजर्स के लिए यह फोन बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है.

5 / 5