WhatsApp Spam Calls से पाएं छुटकारा: बस ऑन करें यह सेटिंग और अनजान कॉल हो जाएंगी 'Silent'
क्या आप भी WhatsApp पर अनजान कॉल्स और स्कैमर्स से परेशान हैं? जानें 'Silence Unknown Callers' फीचर को ऑन करने का तरीका और खुद को ऑनलाइन ठगी से कैसे सुरक्षित रखें।
Spam Calls से परेशान हो चुके हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किस तरह से इन कॉल्स से छुटकारा पाएं तो चलिए आज आपको एक काम की सेटिंग बताते हैं जो आपकी परेशानी को दूर करने में मदद कर सकती है. लेकिन ये सेटिंग व्हाट्सऐप पर आपके काम आएगी, न केवल नॉर्मल कॉल बल्कि व्हाट्सऐप पर भी कई बार अनजान नंबरों से कॉल आती है. व्हाट्सऐप पर स्कैमर्स इस तरह से जाल बिछाते हैं कि लोग आसानी से जाल में फंस जाते हैं. अब बस और नहीं, हम आज आपको एक ऐसी सेटिंग बताएंगे जिससे आप व्हाट्सऐप पर आने वाली इन कॉल्स से खुद को बचा पाएंगे.
WhatsApp में Silence Unknown Callers फीचर मिलता है. इस फीचर को ऑन करने से फायदा ये है कि अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को रोक सकते हैं, इसका मतलब ये है कि एक बार फीचर ऑन हो गया तो अनजान नंबर से जो भी आपको कॉल रिसीव होगी वो खुद-ब-खुद साइलेंट हो जाएगी और आपको कॉल आने पर पता ही नहीं चलेगा. कॉल का पता नहीं चलेगा तो आप कॉल रिसीव नहीं करेंगे और जब कॉल ही रिसीव नहीं होगी तो स्पैम कॉल्स से होने वाला खतरा भी कम होगा.
WhatsApp Silence Unknown Callers को ऐसे करें ऑन
सबसे पहले आपको व्हाट्सऐप ओपन करें, इसके बाद थ्री डॉट्स पर क्लिक कर सेटिंग्स खोलें. सेटिंग्स को ओपन करने के बाद आप लोगों को प्राइवेसी सेक्शन में जाना होगा. प्राइवेसी सेक्शन में जैसे ही आप थोड़ा स्क्रॉल डाउन करेंगे तो आपको Silence Unknown Callers ऑप्शन नजर आएगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको फीचर ऑन करने का विकल्प मिलेगा.
ये फीचर इसलिए काम का है क्योंकि स्पैम कॉल्स की वजह से बहुत से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है, इस फीचर की मदद से अगर कॉल मिस हो गई तो आप ठगी करने वालों की कॉल से बच जाएंगे.