Google Account Sign-in: गूगल ने लॉन्च किया नया सेल्फी वीडियो फीचर
Google ने अकाउंट साइन-इन और रिकवरी के लिए नया 'सेल्फी वीडियो' फीचर पेश किया है। अब यूजर सेल्फी वीडियो के जरिए आसानी से अपनी पहचान वेरिफाई कर सकेंगे।
Google ने गूगल अकाउंट्स के लिए एक नया साइन-इन तरीका शुरू किया है. सेल्फी वीडियो नाम का यह नया फीचर यूजर्स को उनके गूगल अकाउंट में साइन इन करने में मदद करने के लिए बनाया गया है, ये फीचर उस वक्त आपकी मदद करेगा जब आपको साइन इन करने में दिक्कत आ रही होगी. गूगल का कहना है कि सेल्फी वीडियो एन्क्रिप्टेड है और इसका इस्तेमाल सिर्फ साइन-इन और अकाउंट रिकवरी के दौरान पहचान वेरिफाई करने के लिए किया जाएगा. कंपनी ने नए साइन-इन ऑप्शन को दिखाने वाला एक वीडियो शेयर किया है. गूगल ने बताया कि सेल्फी वीडियो और उससे जुड़ा डेटा सिक्योरिटी सेटिंग्स में सेव हो जाएगा.
आ गया गूगल का नया फीचर
गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए एक नए सेल्फी वीडियो साइन-इन और अकाउंट रिकवरी तरीके की घोषणा की, जिससे यूजर्स एक छोटे सेल्फी वीडियो से अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं. यह नया ऑप्शन यूज़र्स को गूगल अकाउंट्स का एक्सेस वापस पाने में मदद करता है, अगर वे लॉक हो गए हैं या उनके पास अपने रेगुलर फोन या कंप्यूटर का एक्सेस नहीं है.
ऐसे इस्तेमाल करें फीचर
सेल्फी वीडियो को गूगल अकाउंट सेटिंग्स में सिक्योरिटी और साइन-इन सेक्शन में सेल्फी वीडियो चुनकर, डिवाइस के कैमरे को देखकर और कई एंगल से तस्वीरें लेने के लिए कुछ गाइडेड हेड मूवमेंट करके सेट किया जा सकता है.
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह एक मॉडल का इस्तेमाल कर सेल्फी वीडियो को रिव्यू करेगी ताकि यह पता चल सके कि क्या आप असली इंसान हैं और कुछ गूगल सर्विस इस्तेमाल करने के लिए काफी बड़े हैं. गूगल का कहना है कि जब यूज़र्स को साइन इन करने में दिक्कत आ रही हो, तो वह अपने अकाउंट का एक्सेस वापस पाने के लिए दूसरा सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. Google नई रिकॉर्डिंग की तुलना उस सेल्फी वीडियो से करेगा जिसे यूजर ने पहले एनरोल किया था ताकि पहचान वेरिफ़ाई की जा सके.