{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च; 50MP टेलीफोटो कैमरा और 6500mAh बैटरी

Motorola Edge 70 Pro+ भारत में ₹47,999 में लॉन्च। इसमें 5200 निट्स ब्राइटनेस, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 प्रोसेसर और 6500mAh की बैटरी है। जानें ऑफर्स और फीचर्स।

 

Motorola Edge 70 Pro+ को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, ये फोन 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 6500 एमएएच की दमदार बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है. इस फोन का एक सिंगल वेरिएंट है जिसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है. इस फोन की बिक्री 11 जून से कंपनी की साइट के अलावा Flipkart पर शुरू हो जाएगी. मिलिट्री ग्रैड मजबूती के साथ आने वाले इस फोन को डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी68 और आईपी69 रेटिंग मिली हुई है.

Motorola Edge 70 Pro Plus Price in India

मोटोरोला के इस लेटेस्ट फोन की कीमत 47999 रुपए तय की गई है, इस दाम में आपको 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल जाएगा. फोन के साथ 3000 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है, इसके अलावा आप पुराना फोन देकर एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा उठा पाएंगे. इस प्राइस रेंज में ये फोन Nothing Phone (4a) Pro, Ai+ NovaFlip 5G, Google Pixel 10a और OPPO Reno14 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.

इस हैंडसेट की बिक्री 11 जून से फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर शुरू हो जाएगी और इस हैंडसेट को आप Pantone Stormy Sea, Pantone Chicory Coffee और Pantone Zinfandel तीन कलर ऑप्शन्स में खरीद पाएंगे.

Motorola Edge 70 Pro+ Specifications

  • ओएस और डिस्प्ले: एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ये फोन हेलो यूआई पर काम करता है. 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, एचडीआर10 प्लस, 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस और वाटर टच सपोर्ट के साथ इस हैंडसेट में 6.8 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन एक्स्ठ्रीम एमोलेड डिस्प्ले दी गई है.
  • चिपसेट: इस हैंडसेट में 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्स्ट्रीम ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, कंपनी का कहना है कि इसका एंटूटू स्कोर 24,00,000 है. इसी के साथ फोन को कूल डाउन रखने के लिए इसमें वैपर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है.
  • कैमरा: ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी Sony LYT710 कैमरा सेंसर, साथ में 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है. फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
  • बैटरी: 6500 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 90 वॉट वायर्ड और 15 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट करती है. ये फोन आपको 5 वॉट वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्ज जैसी खूबियों के साथ मिलेगा.
  • कनेक्टिविटी: फोन में 5जी, 4जी LTE, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, जीपीएस, ग्लोनास जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे. सिक्योरिटी के लिए इस हैंडसेट में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.