{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Poco M8 Power Specs: 4 अगस्त को भारत में एंट्री लेगा धांसू स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री, जानिए फीचर्स

पोको M8 Power भारत में 4 अगस्त को होगा लॉन्च। फोन में मिलेगी 8,000mAh की दमदार बैटरी और एमोलेड डिस्प्ले। जानिए इसके संभावित फीचर्स और कीमत।
 

अगर आप लंबे समय तक चलने वाली बैटरी वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो पोको जल्द ही आपके लिए नया विकल्प लेकर आ रहा है. कंपनी ने पोको M8 पावर की भारत लॉन्च डेट का एलान कर दिया है. फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसे लेकर दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चल सकती है. लॉन्च से पहले इसके कुछ फीचर्स भी सामने आ गए हैं.

कब होगा लॉन्च, कहां मिलेगा?

पोको M8 पावर को भारत में 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी गई है. फिलहाल कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है.

8,000mAh बैटरी और एमोलेड डिस्प्ले

कंपनी ने पुष्टि की है कि पोको M8 पावर में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके अलावा फोन में एमोलेड डिस्प्ले भी दिया जाएगा. टीजर में फोन ऑरेंज कलर में नजर आया है. इसके पीछे स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा लेंस, एलईडी फ्लैश और पोको की ब्रांडिंग दिखाई गई है.

संभावित फीचर्स और कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोको M8 पावर रेडमी नोट 17 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो इसमें 7 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है. फिलहाल कंपनी ने इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वहीं, मौजूदा पोको M8 की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जबकि नए मॉडल की कीमत का खुलासा लॉन्च के समय किया जाएगा.