{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Poco X8 5G Specifications: स्नैपड्रैगन चिपसेट और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ जल्द होगी एंट्री, जानिए सभी डिटेल्स

पोको भारत में 4 सितंबर को अपने नए स्मार्टफोन Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G लॉन्च करने जा रहा है। फोन में मिलेगी बड़ी बैटरी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स।
 

पोको ने भारत में अपनी नई एक्स सीरीज के दो स्मार्टफोन Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. दोनों फोन भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे. कंपनी ने एक्स पर पोस्ट और टीजर वीडियो के जरिए फोन के डिजाइन, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी शेयर की है. दोनों स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी और इनके लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है.

6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन चिप

Poco X8 Power 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है. फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट के साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की चर्चा है. दूसरी तरफ Poco X8 5G में स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट और 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. इसकी स्क्रीन में 3,500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है. दोनों फोन के IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आने की संभावना है.

दोनों फोन में चार एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की संभावना है. टीजर में Poco X8 को ऑरेंज और व्हाइट रंगों में डुअल रियर कैमरा के साथ दिखाया गया है, जबकि X8 Power 5G येलो रंग में ब्लैक कैमरा मॉड्यूल के साथ नजर आया है.

मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा

कैमरे की बात करें तो Poco X8 Power 5G में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है. Poco X8 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है.

10,000mAh तक की बैटरी और 100W चार्जिंग

Poco X8 5G में 9,000mAh बैटरी दी जाएगी, जिसे एक बार चार्ज करने पर 3.2 दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है. इसमें 67W चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. वहीं Poco X8 Power 5G में 10,000mAh की बैटरी होगी, जो 3.5 दिन तक प्लेबैक टाइम देने का दावा करती है. इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग मिलेगी. दोनों फोन में बायपास चार्जिंग, पीपीएस चार्जिंग और स्मार्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा. कंपनी दोनों मॉडल के लिए छह साल की बैटरी लाइफ रेटिंग भी दे रही है.