{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी और HyperOS 3.0, जानें कीमत

Redmi 15A 5G की सेल Flipkart पर शुरू! 6300mAh की बड़ी बैटरी, 32MP कैमरा और Android 16 अपडेट के साथ आया रेडमी का नया बजट 5G फोन। जानें सभी वेरिएंट्स के दाम।

 

Redmi 15A 5G की बिक्री भारत में Flipkart पर ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है. ए सीरीज का ये लेटेस्ट फोन 6300 एमएएच की दमदार बैटरी, 32 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप जैसी खूबियों के साथ आता है. ये फोन आप लोगों को दो कलर ऑप्शन्स में मिलेगा, इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस डिवाइस के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे और फोन में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं.

Redmi 15A 5G Price in India

इस रेडमी स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट्स हैं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट के लिए 12999 रुपए, 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट के लिए 16499 रुपए, 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट के लिए 14499 रुपए खर्च करने होंगे. ये फोन Ace Black, Amaze Purple और Awesome Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इस फोन को कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. मुकाबले की बात करें तो ये फोन MOTOROLA g67 power 5G, realme P4 Lite 5G और Samsung Galaxy F36 5G जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देता है.

Redmi 15A 5G Specifications

  • ओएस: डुअल-सिम वाला ये फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर काम करता है. इस डिवाइस को 4 साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे.
  • स्क्रीन: फोन में 6.9 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Unisoc T8300 5G ऑक्टा-कोर चिपसेट है.
  • कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
  • खास फीचर: सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसके अलावा बेहतरीन साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं.
  • बैटरी: 6300 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है जो 15 वॉट वायर्ड और 7.5 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्ज सपोर्ट करती है.