Vivo T5 Pro और T5x की कीमतें बढ़ीं, जानें नए दाम और लेटेस्ट फीचर्स
वीवो ने अपने स्मार्टफोन्स vivo T5 Pro 5G और T5x 5G की कीमतों में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। जानें नई कीमतें और शानदार फीचर्स की पूरी डिटेल।
वीवो ने हाल ही में भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को आगे बढ़ाते हुए vivo T5 Lite 5G लॉन्च करने की जानकारी दी है. यह फोन 16 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा. लेकिन इससे पहले कंपनी ने अपनी इसी सीरीज के मौजूदा मॉडल vivo T5x 5G और vivo T5 Pro 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब इन दोनों स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.
vivo T5 Pro 5G की नई कीमत
वीवो टी5 प्रो की कीमत में सबसे ज्यादा बदलाव किया गया है. कंपनी ने इसके दोनों वेरिएंट्स पर 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल अब 35,999 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 32,999 रुपये थी.वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये से बढ़कर 39,999 रुपये हो गई है.
vivo T5 Pro के खास फीचर्स
Vivo T5 Pro को बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसमें 9020mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है. कंपनी के मुताबिक, इस फोन पर लगातार कई घंटे वीडियो देखे जा सकते हैं. फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है.
यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसे पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें बड़ा वेपर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है.
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है.
vivo T5x 5G की कीमत में भी बदलाव
Vivo T5x 5G की कीमत में 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 27,999 रुपये हो गई है, जो पहले 26,999 रुपये थी. वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 30,999 रुपये में मिलेगा.
vivo T5x के फीचर्स
Vivo T5x में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6.76 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में 7200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है.
यह फोन मजबूत बॉडी और IP69+ रेटिंग के साथ आता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. दोनों फोन Android 16 आधारित OriginOS पर काम करते हैं.