{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Vivo X500 Series: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ जल्द होगी लॉन्च

Vivo X500 सीरीज जल्द होगी लॉन्च! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ आ रहे हैं कई मॉडल। जानें क्या होंगे संभावित फीचर्स।

 

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo अपनी नई X500 सीरीज को जल्द पेश कर सकती है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इस सीरीज को लेकर कई जानकारियां सामने आने लगी हैं. माना जा रहा है कि इस लाइनअप में बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और नए प्रोसेसर जैसे कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं.

Vivo X500 के स्टैंडर्ड मॉडल

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X500 के स्टैंडर्ड मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है. यह सेटअप बेहतर फोटो और लंबी दूरी से साफ तस्वीरें लेने में मदद कर सकता है.

कई मॉडल लॉन्च हो सकते हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo इस सीरीज में सिर्फ एक नहीं बल्कि कई मॉडल लॉन्च कर सकती है. इनमें Vivo X500, Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max और Vivo X500e शामिल हो सकते हैं. हर मॉडल में अलग-अलग फीचर्स और स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X500 Pro Max कंपनी का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा.

इसमें नया कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है. इस फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LOFIC प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है. साथ ही 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है, जो दूर की तस्वीरों के साथ मैक्रो फोटोग्राफी में भी बेहतर रिजल्ट देगा. इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी शामिल हो सकता है.

स्मार्टफोन में 6.37 इंच की डिस्प्ले

वहीं, Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. इस स्मार्टफोन में 6.37 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है.बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 7,000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल किया जा सकेगा. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ आ सकता है.

माना जा रहा है कि नई X500 सीरीज, पिछले साल लॉन्च हुई Vivo X300 Pro की जगह लेगी. ऐसे में कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में इस सीरीज से काफी बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, इन सभी फीचर्स की पुष्टि कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी.