{"vars":{"id": "123258:4912"}}

iPhone में भी चलेंगे 2 WhatsApp अकाउंट, कंपनी ने जारी किए 3 नए फीचर्स

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! WhatsApp ने रोलआउट किया डुअल अकाउंट फीचर। अब एक ही ऐप में चलेंगे दो नंबर। साथ ही चैट ट्रांसफर और नए स्टोरेज टूल की भी मिली सुविधा।

 

iPhone चलाने वाले यूजर्स के लिए अब WhatsApp ने कुछ काम के फीचर्स को रोलआउट किया है. एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पहले से ही एक ही ऐप में दो अकाउंट्स चलाने की सुविधा है, अब इस फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया गया है. इसका मतलब ये है कि अब एक ही डिवाइस और एक ही ऐप में एक से ज्यादा व्हाट्सऐप अकाउंट को चला पाएंगे. बस आपको एक से दूसरे प्रोफाइल में स्विच करना होगा. अभी आपका अकाउंट आपकी प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर दिखता है, इसलिए आपको हमेशा पता रहता है कि आप कौन सा अकाउंट इस्तेमाल कर रहे हैं.

इसका मतलब है कि अब काम और पर्सनल बातचीत को अलग रखने के लिए दो फोन रखने की जरूरत नहीं है. कंपनी ने कहा आपको हमेशा पता रहेगा कि आप किस अकाउंट में हैं क्योंकि आपकी प्रोफ़ाइल पिक्चर अब सबसे नीचे वाले टैब में दिखेगी. इससे बिना किसी कन्फ्यूजन के दोनों अकाउंट्स के बीच स्विच करना आसान हो जाएगा. इसके अलावा और भी कई नए फीचर्स को आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया गया है.

Cross Platform Chat Transfer

चैट ट्रांसफर फीचर अब iOS और Android डिवाइस के बीच चैट हिस्ट्री को मूव करने में मदद करता है. यूजर्स बिना क्लाउड बैकअप के सीधे डिवाइस के बीच मैसेज, फोटो और वीडियो ट्रांसफर कर सकते हैं. यह प्रोसेस कुछ ही स्टेप्स में लोकल लेवल पर पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है.

Free Up Space

WhatsApp नए स्टोरेज टूल ला रहा है जिससे यूज़र सीधे अलग-अलग चैट में बड़ी फाइलें ढूंढ और डिलीट कर सकते हैं. पूरी बातचीत क्लियर करने के बजाय, यूजर अब चुनी हुई फाइलें हटा सकते हैं. टेक्स्ट मैसेज को रखते हुए सिर्फ मीडिया डिलीट करने का भी ऑप्शन है, जिससे यूज़र को स्टोरेज पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा.