{"vars":{"id": "123258:4912"}}

WhatsApp Parental Controls for Teens: बच्चों के व्हाट्सएप इस्तेमाल पर अब माता-पिता का होगा नियंत्रण, नहीं दिखेंगी पर्सनल चैट्स

WhatsApp ने Teen Accounts के लिए नए Parental Controls पेश किए हैं। माता-पिता बच्चों की प्राइवेसी सुरक्षित रखते हुए जरूरी सेटिंग्स कंट्रोल कर सकेंगे।

 

WhatsApp ने Teen Accounts के लिए नए Parental Controls पेश किए हैं. इस फीचर की मदद से माता-पिता बच्चों के WhatsApp इस्तेमाल से जुड़ी कुछ जरूरी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकेंगे. वहीं, बच्चों की पर्सनल चैट्स और कॉल की प्राइवेसी पहले की तरह बनी रहेगी.

नए फीचर के जरिए पैरेंट्स तय कर सकेंगे कि उनके बच्चे की प्रोफाइल फोटो कौन देख सकता है, उसे कौन WhatsApp Group में जोड़ सकता है और वह स्टेटस और चैनल को किस तरह इस्तेमाल कर सकता है. Meta AI को लेकर भी पैरेंट्स को अलग कंट्रोल मिलेगा. वे Teen के लिए सामान्य 13+ सेटिंग चुन सकते हैं या ज्यादा लिमिटेड कॉन्टैक्ट वाला ऑप्शन इस्तेमाल कर सकते हैं.

खास बात यह है कि पैरेंट्स को बच्चे की Personal Chats और Calls दिखाई नहीं देंगी. यानी इस फीचर का मकसद बच्चे की हर बातचीत पर नजर रखना नहीं है, बल्कि कुछ जरूरी सेफ्टी और Privacy Settings को मैनेज करने की सुविधा देना है.

30 सितंबर को हुआ नए फीचर का ऐलान

WhatsApp ने 30 सितंबर 2026 को Teen Accounts के लिए नए Parental Controls की घोषणा की है. कंपनी के मुताबिक, इन कंट्रोल को पैरेंट्स और Teens मिलकर सेट कर सकते हैं.

ये फीचर्स ऑप्शन्ल हैं. यानी हर परिवार अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें इस्तेमाल कर सकता है. पैरेंट्स चाहें तो बाद में इन सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं या Parental Controls को पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं. इन Controls में Parent-set PIN भी अहम है. अगर Teen किसी ऐसी Setting को बदलने की कोशिश करता है जिसे पैरेंट ने Lock किया है, तो उसे माता-पिता का PIN डालना होगा.

बच्चा नया Group Join करेगा तो मिल सकता है अलर्ट

WhatsApp के नए फीचर में Group Activity Alerts भी दिए गए हैं. अगर Teen किसी नए WhatsApp Group में शामिल होता है या किसी Group से बाहर निकलता है, तो पैरेंट्स को इसका Alert मिल सकता है. इसके अलावा अगर किसी ऐसे Group में Members की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिसमें Teen पहले से मौजूद है, तो भी पैरेंट्स को Activity Alert मिल सकता है.

स्टेटस और चैनल पर भी कंट्रोल

पैरेंट्स यह भी तय कर सकेंगे कि उनका Teen किन लोगों के स्टेटस अपडेट देख सकता है और बच्चे का अपना Status कौन देख सकता है.

चैनल के लिए भी कुछ कंट्रोल दिए गए हैं. इससे माता-पिता बच्चे का WhatsApp पूरी तरह बंद किए बिना कुछ प्राइवसी और कॉन्टेंट सेटिंग को अपनी जरूरत के हिसाब से सीमित कर सकेंगे.

PIN से लॉक रहेंगी पैरेंट्स की सेटिंग्स

Parental Controls को सुरक्षित रखने के लिए Parent-set PIN का इस्तेमाल होगा. अगर Teen किसी ऐसी Setting को बदलना चाहता है जिसे पैरेंट ने Lock किया है, तो उसे यह PIN डालना पड़ेगा. इससे Teen पैरेंट्स की तय की गई Restrictions को आसानी से हटा नहीं पाएगा. हालांकि, माता-पिता जब चाहें इन Settings को बदल सकते हैं या Parental Controls को बंद कर सकते हैं.

Personal Chats और Calls पैरेंट्स को नहीं दिखेंगी

WhatsApp के इस फीचर में बच्चों की पर्सनल चैट्स और Calls को पैरेंट्स के लिए खोलने का ऑप्शन नहीं है. यानी माता-पिता कुछ Account और प्राइवेसी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकेंगे, लेकिन बच्चे की निजी बातचीत और Calls उनकी नजर में नहीं आएंगी.