{"vars":{"id": "123258:4912"}}

दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हुए डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडट्स 
 

11 हरियाणा बटालियन एनसीसी भिवानी द्वारा बहल के BRCM कॉलेज में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन। कैडेट्स सीखेंगे ड्रिल, फायरिंग और मैप रीडिंग के गुर।

 

11 हरियाणा बटालियन एन.सी.सी. भिवानी द्वारा बी आर सी एम कॉलेज बहल में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बटालियन के कमांडिंग आॅफिसर कर्नल रितेश रंजन व प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एण्टोनी हेनरी सेल्वम के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। कैम्प में रवाना करते हुए स्कूल प्राचार्या जगदीप कौर अपने सम्बोधन में कहा कि एन.सी.सी. एक संगठित एवं अनुशासित संगठन है, जो राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु संकल्पबद्ध है। एन.सी.सी. युवाओं का चरित्र निर्माण कर उनमें आपसी सहयोग, सद्भाव, सामंजस्य की भावना का विकास तो कर ही रही है साथ ही साथ उनको राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांध रही है।

प्राचार्या जगदीप कौर ने कैडेट्स को कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने करने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके उपरान्त फर्स्ट आफिसर राजेश कुमार ने एन.सी.सी. कैडट्स को बताया कि इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल के 23 लड़के और 6 लड़कियाँ भाग लेगें। एनसीसी लड़कियों गंतव्य तक छोड़ने के लिए स्कूल अध्यापिका रेनू और अध्यापिका नीतू मेहता ने भी शिरकत की। फर्स्ट आफिसर राजेश कुमार ने बताया कि सभी एनसीसी कैड्टस इस कैम्प में ड्रील, वैपन, मैप रिडिंग, फायरिंग, र्स्पोटस प्रशिक्षण के साथ-साथ बेस्ट कैड्टस, प्रश्नोत्तरी व रस्साकसी, पोस्टर मेकिंग आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कैडेट्स को अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए एनसीसी प्रशिक्षण के सभी पहलुओं को सीखने की आवश्यकता पर बल देना है।