{"vars":{"id": "123258:4912"}}

एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण कैंप 164 का समापन समारोह
 

11 हरियाणा बटालियन एनसीसी भिवानी के कैंप का समापन। कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में कैडेट्स ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी से नवाजा गया।

 
11 हरियाणा बटालियन एनसीसी भिवानी के तत्वाधान में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण मे कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व मे समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वागत गीत आईटीआई भिवानी के कैडेट्स द्वारा, बीआरसीएम स्कूल से कैडेट्स सिमरन ग्रुप द्वारा देशभक्ति नृत्य, डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भिवानी की कैडेट्स वैभव ग्रुप ने संदेशे आते है ,जीएसएसएस  बामला कैडेट रक्षित ने रागिनी, जीएएसएसएस झोझू के कैडेट्स द्वारा हरियाणवी नृत्य, जीएमएसएसएस भिवानी के कैडेट विनय वर्मा ने जलवा जलवा नृत्य, जीएसएसएस बापोड़ा के कैडेट्स ने नशा मुक्त राष्ट्र नाटक, जीएसएसएस कैडेट साक्षी ने हरियाणा नृत्य, डीएवी स्कूल के कैडेट्स प्रियांशी, दीक्षा एंड ग्रुप द्वारा पंजाबी भांगड़ा व डीडब्लूपीएस कैडेट सारांयु सेमी क्लासिकल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कैंप में आए सभी कॉलेज व स्कूलों के कैडेट्स बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंच का संचालन कैडेट अनिका, प्रतिभा और सेकंड ऑफिसर बबीता ने किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति देने वाले सभी कैडेट्स को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार, रविंदर सिंह, प्रोमिला, सेकंड ऑफिसर बबीता और सेकंड ऑफिसर रेनू को बेस्ट प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कैंप दंडाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बेस्ट कैडेट, प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता, बेस्ट कमांड एवं कन्ट्रोल, खेलकूद प्रतियोगिता, बेस्ट फायरर, पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट्स को बीआरसीएम के डायरेक्टर डॉ एस के सिन्हा,कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश रंजन सिंह, डिप्टी कमांडेंट कर्नल एंटोनी हेनरी सेल्वम और बटालियन सूबेदार मेजर डी गोपाला कृष्णम ने मेडल पहनाकर व जीतने वाली अल्फा ओर डेल्टा कंपनी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कमांडिंग ऑफिसर ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस कैंप में कैडेट्स को बेहतर ट्रेनिंग के लिए विभिन्न लेक्चर्स, एनडीआरएफ द्वारा डिमोट्रेशन, सर्विस सिलेक्शन बोर्ड परिक्रिया में संचार संचार कौशल,मनोवैज्ञानिक परीक्षण के बारे में, मानवता के प्रति जागरूक करना, फायरिंग प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, अन्य प्रतियोगताओं का आयोजन सभी कैडेट्स के लिए किया गया।  कैडेट्स ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस कैंप में हम सभी बहुत कुछ नया सीखा और कमांडिंग ऑफिसर को आश्वासन दिया कि हम कैंप से सीखी सभी बातों को अपने जीवन में आगे भी अपनाएंगे और समाज मे लोगों को जागरूक करेंगे।
फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार ने सबसे पहले बीआरसीएम बहल इंग्जरिंग कॉलेज के डॉयरेक्टर साहब व पूरी प्रबंधक कमेटी द्वारा एनसीसी कैंप के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने ओर पूर्ण सहयोग देने के लिए तहदिल से धन्यवाद किया और सभी कैडेट्स, एनसीसी ऑफिसर, पीआई स्टाफ और सिविल स्टाफ को धन्यवाद देना चाहूंगा कि आपने इस वार्षिक एनसीसी शिविर में अपनी भागीदारी के साथ हमें समर्थन और साझेदारी दी और हर समय में हमारे साथ रहे हैं। इस शिविर के दौरान हमने सामर्थ्य, सहनशक्ति और साहस का महत्व सिखा जो एक सशक्त और सफल व्यक्ति बनने के लिए आवश्यक है। आप सभी ने इस समय को एक यादगार अनुभव बना दिया है और आपके योगदान के लिए हम आपके आभारी हैं।सभी कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बटालियन के सूबेदार मेजर डी गोपाला कृष्णम के साथ कैंप एजुजेंट फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार लोकेश कुमार, सूबेदार हरिराम, बीएचएम अशोक कुमार, फर्स्ट ऑफिसर रविंदर, फर्स्ट ऑफिसर प्रोमिला, सेकंड ऑफिसर जोगेंद्र सिंह, सेकंड ऑफिसर रेनू, सेकंड ऑफिसर बबीता उपस्थित थे।