{"vars":{"id": "123258:4912"}}

कैंप में एनसीसी कैडेटों ने जाना स्टेम सेल दान का महत्व - श्रीमती सिमी सिंह ने किया जागरूक
 

11 हरियाणा बटालियन एनसीसी कैंप में कैडेट्स को स्टेम सेल और अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। चेयरपर्सन सिमी सिंह ने ब्लड कैंसर और थैलेसीमिया के खिलाफ इस मुहिम में युवाओं से जुड़ने की अपील की।

 
11 हरियाणा बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित कैंप -164 में एक विशेष जागरूकता सत्र में कैडेटों को जीवन बचाने के एक आधुनिक और प्रभावी तरीके—स्टेम सेल दान—के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कैंप एजुजेंट फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि इस सत्र की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध समाज सेविका और चेयरपर्सन द अर्जनवीर फाउंडेशन श्रीमती सिमी सिंह रहीं। व्याख्यान के दौरान श्रीमती सिमी सिंह ने बताया कि भारत में ब्लड कैंसर और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हजारों मरीजों के लिए स्टेम सेल ट्रांसप्लांट ही एकमात्र उम्मीद होती है। उन्होंने कहा कि स्टेम सेल दान करना उतना ही सरल और सुरक्षित है जितना कि रक्तदान, लेकिन इसके माध्यम से किसी व्यक्ति को नया जीवन दिया जा सकता है। श्रीमती सिंह ने कैडेटों के मन में स्टेम सेल दान को लेकर व्याप्त डर और भ्रांतियों को दूर करते हुए कुछ प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्टेम सेल दान करने से दाता के शरीर पर कोई दीर्घकालिक प्रभाव नहीं पड़ता हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के बाहर मैच मिलने की संभावना बहुत कम होती है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को 'स्टेम सेल रजिस्ट्री' में अपना नाम दर्ज कराना चाहिए। एनसीसी कैडेट जैसे अनुशासित और स्वस्थ युवा समाज में इस बदलाव के सबसे बड़े वाहक बन सकते हैं।व्याख्यान के अंत में, उपस्थित एनसीसी अधिकारियों और कैडेटों ने अंग दान और स्टेम सेल दान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। 
इस अवसर पर एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर रितेश रंजन व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एंटोनी हेनरी सेल्वम ने श्रीमती सिमी सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सत्र युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जगाने में सहायक होते हैं। 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश रंजन व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एण्टोनी हेनरी सेल्वम सूबेदार मेजर डी गोपाला कृष्णम के साथ कैंप एजुजेंट फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार लोकेश कुमार, सूबेदार हरिराम, बीएचएम अशोक कुमार, फर्स्ट ऑफिसर रविंदर, फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार, फर्स्ट ऑफिसर प्रोमिला, सेकंड ऑफिसर जोगेंद्र सिंह, सेकंड ऑफिसर रेनू, सेकंड ऑफिसर बबीता, सूबेदार रामजीलाल सूबेदार पीतम सिंह ईएसएम ओमप्रकाश ईएसएम दिलबाग ईएसएम सतीश ईएसएम सुरेंद्र,सीएचएम पंकज सिंह, एसएम, सीएचएम संजीव कुमार, सीएचएम मोहम्मद आरिफ,हवलदार अमित,संजय,अरुण,रविंदर,मनोज,मनदीप,गुरविंदर एकाउंट क्लर्क चैनसुख, एडम क्लर्क दिनेश ट्रेनिंग क्लर्क ईएसएम दिनेश बलौदा, कृष्ण व 600 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।