{"vars":{"id": "123258:4912"}}

फरीदाबाद से 300kg RDX जब्त, कश्मीर के 2 डॉक्टर गिरफ्तार

 

हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर में छापेमारी के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने करीब 300 किलो RDX (विस्फोटक) बरामद किया है।

इसके साथ ही AK-56 और कारतूस भी मिले हैं।

डॉक्टर का नाम आदिल अहमद है। इसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ही यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। आदिल से पूछताछ हो रही है। इसी में उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की।

आदिल पहले अनंतनाग के GMC में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा।

डॉ. आदिल की निशानदेही पर 7 नवंबर को एक अन्य डॉक्टर मुजाहिल शकील को पुलवामा (कश्मीर) से गिरफ्तार किया गया था।

आदिल ने फरीदाबाद में कमरा लिया था जानकारी के मुताबिक डॉ. आदिल अहमद ने फरीदाबाद के गांव धौज में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था।

पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 300 किलो आरडीएक्स, AK-56 राइफल, 5 लीटर केमिकल, 84 कारतूस और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल रखी हुई थीं।

फरीदाबाद पुलिस सोर्सेज के मुताबिक यहां से 48 तरह का सामान बरामद हुआ है, जिसमें बम बनाने से जुड़ा सामान भी शामिल है।

रेड के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस मामले में 4 राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन खंगाला जा रहा है।

UAPA के तहत केस दर्ज डॉ. आदिल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गैर-कानूनी गतिविधि (निरोधक) कानून (UAPA) के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर के पास से इस तरह के हथियार की बरामदगी आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता मानी जा सकती है।

इंडियन आर्म्स एक्ट 1959 के मुताबिक बिना लाइसेंस के आधुनिक/प्रोहिबिटेड हथियार रखने पर सख्त सजा का प्रावधान है।