{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी में 58वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आगाज

 

भिवानी के भीम स्टेडियम में बुधवार 24 सितंबर को 58वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सांसद धर्मबीर सिंह पहुंचे।

वहीं इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके अलावा भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ व डीसी भी इस दौरान मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों समेत राई स्पोर्ट्स स्कूल की कुल 23 टीमों ने भागीदारी है। वहीं इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट निकाला।

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज तीन दिवसीय खेलों की शुरूआत है। भिवानी जिले को तीन मुख्य गेम मिले हैं, इसमें प्रदेशभर के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के बच्चे हैं। हमारे प्रदेश के लिए यह जरूरी है कि बच्चा किसी ना किसी गेम में हिस्सा ले। स्कूलों में पहले पीरियड में पीटीआई या डीपी के माध्यम से स्कूल के ग्राउंड में जाएं। ताकि सारा दिन चुस्त रहें और आगे चलकर किसी ना किसी गेम में हिस्सा ले सकें।

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा व सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा के लापता होने के पोस्टर लगाए जाने पर कहा कि 142 करोड़ की आबादी में कई बार पहचान में नहीं आता। इसलिए पोस्टर लग गए। भीड़ में मुझे और विधायक जी को कोई ना पहचाने तो लगा दें पोस्टर।

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि हर साल एक सांसद भी खेलों का आयोजन करे। ग्रामीण स्तर पर, विधानसभा स्तर पर व लोकसभा स्तर पर। इसलिए ग्रामीण, विधानसभा व लोकसभा पर खेल होंगे।

यह प्रतियोगिता 24 से 26 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। जिसमें अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 की टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, एथलेटिक्स और क्रिकेट की खेल स्पर्धाएं आयोजित हो रही हैं।

तैयारी एवं प्रबंधन आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने और खेल सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं की मॉनिटरिंग अलग-अलग कोच तथा शारीरिक शिक्षक कर रहे हैं।