जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करती है रक्त की एक बूंद: डीसी
भिवानी।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस की तरफ से स्थानीय रेडक्रॉस कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
डीसी एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष साहिल गुप्ता ने रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रखदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया।
रक्तदान शिविर के दौरान अपना संदेश देते हुए डीसी श्री गुप्ता ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्त की एक बूंद असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करती है। युवाओं को रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। रक्तदान का हमारे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।
रक्तदान शिविर में करीब 50 युवाओं ने रक्तदान किया। डीसी ने रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र भी दिए।
इस दौरान उन्होंने रेडक्रॉस में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की तथा उनके कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वे जरूरतमंदों की भलाई के लिए कार्य करें। रेड क्रॉस में नौकरी करना एक समाज सेवा और भलाई का कार्य है।
इस दौरान रेडक्रॉस सचिव प्रदीप हुड्डा, संजय कामरा और विकास सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।