परीक्षा तिथियों के टकराव से छात्र परेशान, समाधान के लिए कुलगुरु के द्वार पहुंची एबीवीपी
बीएड और नेट परीक्षा की तिथियां टकराने पर एबीवीपी ने कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी को सौंपा ज्ञापन
बीएड और नेट परीक्षा की तारीखें एक होने से छात्र असमंजस में, बदली जाए तिथि : करण बूरा

Jun 8, 2026, 14:52 IST
भिवानी, 08 जून : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भिवानी द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) एवं चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की बी.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं की कुछ तिथियां एक ही दिन निर्धारित होने के कारण विद्यार्थियों की समस्या को लेकर सोमवार को विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी को ज्ञापन सौंपा। अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि अनेक विद्यार्थी ऐसे हैं जो बी.एड. की पढ़ाई के साथ-साथ हृश्वञ्ज परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की बी.एड. परीक्षाओं तथा नीट परीक्षा की कुछ तिथियां समान होने के कारण विद्यार्थियों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। यदि परीक्षा तिथियों में आवश्यक परिवर्तन नहीं किया गया तो अनेक विद्यार्थी दोनों परीक्षाओं में सम्मिलित होने से वंचित रह सकते हैं, जिससे उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
इस अवसर पर अभाविप के चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष करण बूरा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती है। विश्वविद्यालय प्रशासन का दायित्व है कि विद्यार्थियों को ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े, जहां उन्हें एक परीक्षा के लिए दूसरी परीक्षा छोडऩी पड़े। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित में तत्काल प्रभाव से परीक्षा तिथियों में संशोधन करने की मांग की।
विश्वविद्यालय इकाई मंत्री सलोनी सैनी ने कहा कि बी.एड. के अनेक विद्यार्थी नेट परीक्षा में भी सम्मिलित हो रहे हैं। दोनों परीक्षाओं की तिथियाँ समान होने के कारण विद्यार्थियों में चिंता का वातावरण है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की व्यावहारिक समस्याओं को समझते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
अभाविप के जिला संयोजक रोहित बूरा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के शैक्षणिक अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। परिषद किसी भी विद्यार्थी को प्रशासनिक असंगतियों के कारण नुकसान नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो परिषद इस विषय को और मजबूती से उठाएगी ताकि सभी विद्यार्थियों को न्याय मिल सके।
ज्ञापन प्राप्त करने के उपरांत विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने अभाविप प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हैं तथा किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा तिथियों के कारण समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस विषय पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए परीक्षा तिथियों में उचित परिवर्तन करेगा। इस दौरान अभाविप के नगर मंत्री रवि भारद्वाज, इकाई सह मंत्री प्रियांशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।