{"vars":{"id": "123258:4912"}}

चाचा-भतीजा पर हमला करने के 3 आरोपी गिरफतार

 

थाना सिविल लाईन पुलिस भिवानी ने पुराना बस स्टैंड निवासी सत्य प्रकाश पर लाठी डंडों से हमला करने के मामले में आज दिनांक 8.11.2025 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपांशु पुत्र कैलाश निवासी खाड़ी मोहल्ला मुकुल पुत्र सुनील निवासी सर्कुलर रोड भिवानी व अजय पुत्र कृष्ण कुमार निवासी खाड़ी मोहल्ला भिवानी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी मुकुल से वारदात वाले दिन प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल व एक कुल्हाड़ी बरामद की गई है वहीं आरोपी दीपांशु और अजय से एक-एक डंडा बरामद किया गया है।

आरोपियों की शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश के साथ पुराने झगड़े की रंजिश को रखते हुए हमला किया था आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी के द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।