{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Harco Bank News: भिवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत शर्मा बने हरको बैंक चंडीगढ़ के प्रोफेशनल डायरेक्टर

भिवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत शर्मा हरको बैंक चंडीगढ़ के प्रोफेशनल डायरेक्टर नियुक्त हुए।
 

हरको बैंक चंडीगढ़ के प्रोफेशनल डायरेक्टर बने वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत शर्मा


भिवानी, 14 अगस्त।  जिले के गांव मित्ताथल निवासी और वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत शर्मा को हरको बैंक, चंडीगढ़ का प्रोफेशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से मित्ताथल गांव सहित पूरे  क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए खुशी प्रकट की है।


देवकांत शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, हरको बैंक के चेयरमैन भारत भूषण जुयाल तथा बैंक के सभी निदेशकगण का हृदय से आभार व्यक्त किया।


अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर देवकांत शर्मा ने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य हरको बैंक और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना, आमजन एवं किसानों के हित में प्रभावी कार्य करना तथा बैंक के विकास और जनकल्याण को नई दिशा देना रहेगा।


यहां हम बताते चले कि देवकांत शर्मा, गांव मित्ताथल निवासी जय भगवान शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र हैं और लंबे समय से भिवानी बार में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कानून के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और अनुभव के साथ अब उन्हें सहकारिता क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्रवासियों, अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने देवकांत शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि कहा है।