Lok Sabha Rally News 2026: अजय चौटाला का बड़ा ऐलान: पार्टी ने आदेश दिया तो भिवानी-महेंद्रगढ़ से लड़ेंगे चुनाव, 10 हजार लोग जुटने का दावा
जजपा प्रमुख डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भिवानी बैठक में कहा कि पार्टी आदेश देगी तो भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे और 6 दिसंबर की रैली में 10 हजार लोग पहुंचेंगे। पूरी खबर पढ़ें।
पार्टी ने आदेश किया तो भिवानी -महेन्द्रगढ लोकसभा से लडुंगा चुनाव...डा.अजय चौटाला
भिवानी मेरा घर है, यहां से 10 हजार लोग महेंद्रगढ़ रैली में करेंगे शिरकत... डा.अजय सिंह चौटाला
महेंद्रगढ़ जन जन हरियाणा रैली सता परिवर्तन की रखेगी नींव... डा.अजय सिंह चौटाला
भिवानी 19.... जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अजय सिंह चौटाला ने बडा ऐलान करते हुए कहा की यदि पार्टी ने आदेश किया तो भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से ताल ठोकेंगे। उन्होंने आज जिला भिवानी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक को सम्बोधित किया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को 6 दिसम्बर जन जन हरियाणा रैली महेन्द्रगढ़ में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक को राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा,युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भी सम्बोधित किया। वहीं बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन हल्का अध्यक्ष एडवोकेट अवतार सांगवान ने किया।
डा अजय सिंह चौटाला ने भिवानी को अपना घर बताते हुए कहा की मुझे आज भी वह सभी पुराने कार्यकर्ता याद है जिन्होंने मुझे 1996 के भिवानी आगमन पर साथ दिया था। चौटाला ने कहा की उन्हे विश्वास है की अकेले भिवानी जिले से 10 हजार लोगों रैली स्थल पर पहुंचेंगे।
महेंद्रगढ़ रैली को हरियाणा में बदलाव की गवाह करार देते हुए कहा की यह रैली इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज करवाएगी। भाजपा राज में किसान परेशान हैं। गुंडागर्दी चरम पर है। आऐ दिन लोगों को बदमाशो की धमकियां मिलती है। सरकार और उसका प्रशासन नाकाम नजर आता है। हालात इस कदर खराब है की बदमाशो को पनाह दे दी जाती है जबकि व्यापारी आढ़ती अपनी सुरक्षा स्वयं करता है।
दक्षिण हरियाणा में पानी की समस्या के सवाल पर चौटाला ने कहा की जजपा ही दक्षिण हरियाणा तक पानी मुहैया करवाएगी इसका वह वादा करते हैं। चौटाला ने जिला भिवानी के समस्त कार्यकर्ता साथियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
जजपा राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी एवं प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की यह रैली महेन्द्रगढ़ की तस्वीर और तकदीर तय करेगी। उन्होंने कहा की प्रत्येक कार्यकर्ता को ईमानदारी के साथ 6 दिसम्बर को महेन्द्रगढ़ पहुंचना है ताकि जजपा को और अधिक ताकत मिले।
जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की यह बदलाव का समय है। आज जो साथी साथ दे रहा है उनका मान बढ़ाने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। दिग्विजय ने मंच से डा अजय सिंह चौटाला को भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव लडने के बात कही तो समस्त पंडाल तालियों से गुंज उठा।
दिग्विजय ने कहा की आज युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। युवाओं को विभिन्न परिक्षाओं के नाम पर तंग किया जा रहा है। जबकि रोजगार के नाम पर उन्हें ठगा जाता है। चौटाला ने खचा-खच भरे पंडाल में अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया।।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा हल्का अध्यक्ष एडवोकेट अवतार सांगवान, अजमेर मुंढाल, ऋषिपाल फौगाट, देवेन्द्र नकीपूर,सेठी धनाना, जयदीप ग्रेवाल, जर्नेल सिपर, जयवीर शेखपूरा, कृष्ण सुंगरपूर,अंकित ढुल, सुमित मुंढाल, भानी देवी,प्रवक्ता राजू मेहरा, निर्मला परमार,गुडडी लांग्यान, मुकेश धनाना, राजेश धनाना, सुमित्रा श्योराण,नैन्शी इनसो, ओजस्वी तंवर, ख़ुशी इनसो,आशा सिवाच,पंकज मेहता,नरेश पांचाल, राहुल समलायन,अमित मेहता मास्टर गुरवचन,गुलाब शर्मा खिलौड, अतर सिंह लेग्या, बलवंत सिंह, हरलाल, बनता सिंह, धर्मबीर नूतनी, रिसाल सिंह, राजपाल मेहला, जोगेंद्र सिंह, कैलास शर्मा, सुनील गोदारा ,संदीप खांबिया, देवेंद्र नेकीपुर, मंजीत फ़ौगात,प्रदीप बिधनोई,रोहतास सिंह मोरका, अमित मोरका, अंकित राड, राजेश तालु, मोगा तालु, राजल तालु, रविंद्र पटोदी, सुगनपाल खान बजीना, सुरेश इसरवाल, सुखबीर संडवा, जिले सिंह, ओमबीर सिंह, रमेश कुमार, बलवान बेद्दू, बृजपाल, दिनेश रोड़ा, अमित ओल्ला, अनिल, पुष्पेंद्र शर्मा, सोनू रोड़ा, जितेंद्र शर्मा, सुभाष सेठ सुई, रविंद्र, हिम्मत जावला, सोनू शर्मा, राजबीर सिंह, महाबीर सिंह, मुनीश राणा बुवानीवाला, सोमबीर ढाणी माहु, अजीत नॉनसर,राजेश गढ़वाल, सतबीर साहब,जयबीर सरपंच,प्रकाश पंवार, अंकित ढुल, राजकुमार तंवर, कमलजीत यादव, राजदीप नागल, प्रोफेसर करन सिंह,परसो नेहरा, बिट्टू शर्मा, दसरथ सरपंच, जसबीर मुंढाल ,जयदीप ग्रेवाल, संकेत झूल्ली, भूपेंदर गोदारा, रोहित मोगली, दिलावर मुंढाल, सुरेंद्र गोदारा, आशु बाल्मीकि, नरेंद्र सोनी, जसबीर मुंढाल,विनय परमार, निक्कू कुंगड़, अकुर प्रजापत, वैभव यादव, प्रोफेसर करन सिंह, दिनेश सिहाग,देवा इनसो, अजीत यादव, ओमप्रकाश मेहरा, रिसाल थानेदार ,राजा मेहला, जनकराज चेयरमैन, राजेश घड़वा, एडवोकेट सुखबीर पिलानिया, वेदपाल ढिल्लो, दिलबाग वक्तावरपुर, सुनील गुरेरा, सतबीर पुनिया, महिपाल गोपालवास,गजेंद्र नक्कीपुर, ईश्वर श्योरान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।।।