{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने चार्ज संभाला 

 

हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल पंचकूला में पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं जवानों ने उन्हें सलामी भी दी।

इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश के लिए अपने विजन की बातें शेयर की। उन्होंने कहा कि रंगदारी मांगने वाले BNS की धाराओं में कुछ भी हो, लेकिन वे मेरी नजर में आतंकवादी हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर सवाल उठाना विपक्ष की अपनी मजबूरी है। लेकिन, यहां कानून व्यवस्था पूरी दुरुस्त है और सरकार का हमें पूरा स्पोर्ट है।

इसी बीच उन्होंने कहा कि पब्लिक के साथ-साथ पुलिस वेलफेयर के लिए भी काम होगा। उन्होंने एक उदाहरण के साथ कहा कि मेरी बेटी की शादी के लिए ₹5 लाख में बैंक्वेट हॉल बुक कराया था। लेकिन, हर पुलिस मुलाजिम इतने रुपए कहां से लाएगा। इसलिए हर पुलिस लाइन में ऐसे बैंक्वेट हॉल बनाएंगे।

बता दें कि नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर 2025 को उन्हें DGP बनाया गया था। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की पैनल कमेटी ने DGP पद के दावेदार 3 अधिकारियों के पैनल को अंतिम रूप दिया था, जिनमें से 1992 बैच के IPS अजय का नाम फाइनल किया गया। 

STF को री-ऑर्गेनाइज करेंगे। दलितों और वूमेन के खिलाफ क्राइम करने वालों के खिलाफ पूरी स्ट्रेटेजी बनाई है। पूरे इंडिया में हमारा डायल 112 दूसरे नंबर पर है। विपक्ष अगर हमारे ऊपर कुछ सवाल उठा रहा है तो हम उन कमियों को पूरा करेंगे। हांलाकि हरियाणा में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं है। यहां की जीडीपी बढ़ रही है। लोग खुशहाल हैं। विपक्ष का बोलना अपनी मजबूरी होगी।

हमारे पास कई चीजों की शिकायतें आती है। उन्हें हम समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे। अब हम आगे आने वाले 5 सालों के लिए एक प्लान बनाएंगे। जो आने वाले में चैलेंज होंगे, उसके अनुसार प्लान बनाया जाएगा। सरकार का हमें पूरा स्पोर्ट है। सीएम ने पूरा आश्वासन दिया है।

 हम मेन रूट्स पर यात्रियों को सुविधाएं देंगे। अभी मेरी बेटी की शादी हुई, जिसमें बैंक्वेट हॉल का चार्ज 5 लाख रुपए था। पुलिसकर्मी इतना पैसा कहां से लाए। मेरी एक स्कीम है, जिसमें हम लाइन में एक बैंक्वेट हॉल और 4-5 कमरे बनाएंगे। जिससे पुलिसवालों पर बोझ न पड़े। पुलिसवाले की बेटी की शादी में वेलफेयर फंड से 5 लाख रुपए दे सके। पुलिसवालों की पढ़ाई के लिए भी वेलफेयर से रुपए देंगे।

 मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ पर भी प्लान बनाया गया है। अब एक मेंडेटरी लीव का प्लान बनाया गया है। ये पहले से भी चल रही है। 35 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों का हेल्थ चेकअप का भी ध्यान रखा जाएगा। गन कल्चर वाले गानों पर कार्रवाई जारी रहेगी।