{"vars":{"id": "123258:4912"}}

आनंद श्योराण बने पी.डब्ल्यू.डी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के फिल्ड प्रधान 

 

भिवानी।

हरियाणा गर्व.पी.डब्ल्यू.डी मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि. नं. 41 मुख्यालय चरखी दादरी संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ का फिल्ड ब्रांच का चुनाव चिडिय़ा घर रोड़ स्थित जिला युनियन कार्यालय में चुनाव परिवेक्षक राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा, राज्य सचिव संदल सिंह राणा उपस्थिति में संपन्न हुआ। चुनाव में विशेष रूप से  प्रांतीय कार्यालय सचिव राजकुमार सैन, जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार टोनी ने शिरकत की।

यह जानकारी देते हुए जिला प्रेस प्रवक्ता अमित कुमार जांगड़ा ने बताया कि चुनाव में सर्वसम्मति से प्रधान आनंद श्योराण, सचिव अमित सहरावत, कोषाध्यक्ष संजय बापोड़ा को चुना गया। चुनाव परिवेक्षकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। चुने हुए पदाधिकारियों ने चुनाव में आए कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। राज्य सचिव राजकुमार सैन ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉक ईयर 2020 से 23 की एलटीसी का भुगतान शीघ्र किया जाए। ग्रुप डी के कर्मचारियों का वाशिंग अलाउंस 440 रुपये पहले की तरह वेतनमान के साथ दिया जाए तथा एक साल का वाशिंग अलाउंस हो गया है उसका फंड जारी कर कर्मचारियों के खातों में जमा किया जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में दर्ज कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा दी जाए, जिन कर्मचारियों की जन्मतिथि गलत दिखाई गई है, नाम व मोबाईल नंबर गलत दर्ज उन्हें दुरुस्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि एचकेआरएन के अनेक कर्मचारियों का सितंबर से लेकर नवंबर माह तक का वेतनमान जारी नहीं किया गया उसे जारी किया जाए। टर्म एंड कंडीशन के कर्मचारियों को सरकार की हिदायतों के अनुसार एचकेआरएन पॉर्टल पर नाम दर्ज करके उनका वेतनमान निर्धारित किया जाए और उन्हें जोब सुरक्षा दी जाए। पंचायत में लगे ऑपरेटरों को भी पोर्टल पर दर्ज करके उन्हें जोब सुरक्षा प्रदान की जाए।

इस अवसर पर जिला कार्यालय सचिव चांदीराम कादियान, जिला प्रैस सचिव अमित जांगड़ा, सुरेन्द्र अत्री, विजय शर्मा, प्रदीप, कृष्ण, प्रशांत, राजेश कायला, बनीसिंह, बाबूलाल, मदन, राजेन्द्र, संदीप, अमित, रविन्द्र, श्रद्धानंद, कालूराम, बीरबल, मनोज, धर्मबीर, जितेश, धर्मेंद्र, राहुल भारद्वाज, रमेश चन्द्र, गुरूवचन, सन्नी शेखावत, सचिन आदि कर्मचारी उपस्थित थे।